31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
वर्दीधारियों में घूंसेबाजी व गाली-गलौज: चौराहा बना अखाड़ा, एसपी द्वारा 'तीन सिपाही' निलंबित
उत्तर प्रदेश

वर्दीधारियों में घूंसेबाजी और गाली-गलौज: चौराहा बना अखाड़ा, एसपी द्वारा ‘तीन सिपाही’ निलंबित

  • ब्यूरो रिपोर्ट

फतेहपुर। अनुशासन और संयम का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस खुद उस समय कटघरे में खड़ी नजर आई, जब शहर के जयरामनगर चौराहा के पास बृहस्पतिवार दोपहर तीन सिपाही आपस में भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले कहासुनी हुई और फिर देखते ही देखते तीनों वर्दीधारी एक-दूसरे पर घूंसे बरसाने लगे। चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। प्रतिसार निरीक्षक राजेश सिंह के अनुसार, लाइन हाजिर चल रहे सिपाही अमिताभ सिंह, आशुतोष सिंह और योगेश राय शहर आए थे। इसी दौरान जयरामनगर चौराहे के पास तीनों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि तीनों ने एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज की और दौड़ाकर पीटा।

वर्दीधारियों में घूंसेबाजी व गाली-गलौज: चौराहा बना अखाड़ा, एसपी द्वारा 'तीन सिपाही' निलंबित

सूचना मिलते ही अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और किसी तरह तीनों को अलग कराया। मारपीट में घायल अमिताभ सिंह और योगेश राय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसपी महेंद्र पाल सिंह भी अस्पताल पहुंचे और तीनों के बयान दर्ज कराए। मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने तत्काल तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया। जयरामनगर चौकी प्रभारी विनोद सिंह की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज की प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक विनोद मौर्या ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुलिस की मध्यस्थता से गिले-शिकवे दूर कर चार दंपतियों को फिर किया राजी

City News Uttar Pradesh

नेताओं के ‘झूठे वादों’ का अंत ! अब एक क्लिक में खुल जाएगी आपके ‘गांव’ की ‘असलियत’

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : जिला पंचायत के प्रशासक बने जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह…

City News Uttar Pradesh

बाप रे बाप : प्लास्टिक पाईप फैक्ट्री मालिक नें करोड़ों में लगाया राजस्व को चूना !

गौशाला पर खबर का असर : ग्राम पंचायत सचिव पर हुई निलंबन की कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

बांदा में अरबों की बेनामी संपत्ति हो रही उजागर? आयकर विभाग का छापा ‘तीसरे’ दिन भी जारी !

ब्रेकिंग न्यूज़