31.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
श्रम कोड और कृषि डील के खिलाफ 'संयुक्त' हुंकार:सरकारी नीतियों के खिलाफ हुंकार
उत्तर प्रदेश

श्रम कोड और कृषि डील के खिलाफ ‘संयुक्त’ हुंकार: सरकारी नीतियों के खिलाफ हुंकार

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों एवं केन्द्रीय “किसान-मजदूर संगठनों” के आह्वान पर अशोक लाट परिसर में “वामदलों के विभिन्न संगठनों और भारतीय किसान यूनियन” (टिकैत) के बैनर तले संयुक्त धरना-प्रदर्शन किया गया।

श्रम कोड और कृषि डील के खिलाफ 'संयुक्त' हुंकार:सरकारी नीतियों के खिलाफ हुंकार

प्रदर्शन कारियों ने “चार नए श्रम कोड कानूनों” को वापस लेने, मनरेगा का नाम “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर यथावत” रखने तथा “अमेरिका के साथ हुए कृषि ट्रेड” समझौते को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग उठाई। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और वामपंथी संगठनों के कार्यकर्ता एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।

श्रम कोड और कृषि डील के खिलाफ 'संयुक्त' हुंकार:सरकारी नीतियों के खिलाफ हुंकार

जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नए श्रम कोड मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करते हैं और पुराने श्रम कानूनों के तहत मिले सुरक्षा प्रावधानों को समाप्त करते हैं। उनका आरोप था कि इससे श्रमिक वर्ग असुरक्षित हो जाएगा और उद्योगपतियों को अधिक लाभ मिलेगा।

श्रम कोड और कृषि डील के खिलाफ 'संयुक्त' हुंकार:सरकारी नीतियों के खिलाफ हुंकार

वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) करोड़ों ग्रामीण परिवारों की आजीविका का आधार है। इसका नाम बदलना देश के महापुरुष के सम्मान के विपरीत है। धरना को कामरेड देवनाथ यादव एडवोकेट, कामरेड रामप्रवेश, कामरेड श्याम सुंदर सिंह राजपूत एडवोकेट, किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष अवस्थी जी, प्रमोद कुमार आजाद सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में दर्दनाक सड़क हादसा : बाइक की टक्कर में महिला सहित दो की मौत, उन्नाव जा रहे कार सवार घायल …

अखिलेश की दी टिकट को कुख्यात डकैत रहे ददुआ के बेटे ने ठुकराया, मानिकपुर सीट से चुनाव लड़ने से किया इन्कार

City News Uttar Pradesh

News : पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी सहित दर्जनो लोगो ने राममंदिर निर्माण क़े लिये दिये लाखों रूपये…

City News Uttar Pradesh

शराब घोटाला मामला: सीएम केजरीवाल के खिलाफ ईडी ने दाखिल की नई शिकायत, कहा- समन का नहीं कर रहे पालन

आजम खान को बड़ा झटका : रामपुर में होगा उपचुनाव, चुनाव आयोग ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम, कल से नामांकन

City News Uttar Pradesh

अहंकार तोड़ने के प्रतीक पूजे गये गोवर्द्धन : गौवंश संरक्षण का भी संदेश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़