24.5 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
भ्रष्टाचार की सड़क: निर्माण बना 'घोटाले' की मिसाल, सरकारी धन पर 'सिस्टम' का डाका ?
उत्तर प्रदेश

भ्रष्टाचार की सड़क: निर्माण बना ‘घोटाले’ की मिसाल, सरकारी धन पर ‘सिस्टम’ का डाका ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सरकारी खजाने से “लाखों रुपये खर्च” कागज़ों में “सीसी रोड” तैयार लेकिन “ज़मीन पर हकीकत” देखिए तो “तस्वीर चौंका” देगी। तिंदवारी ब्लॉक के ग्राम गुगौली में बन रही सीसी सड़क अब “विकास” नहीं बल्कि भ्रष्टाचार की खुली नुमाइश बन चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने निर्माण मानकों की सिर्फ अनदेखी नहीं की, बल्कि उनके “चिथड़े” उड़ा दिए हैं।

भ्रष्टाचार की सड़क: निर्माण बना 'घोटाले' की मिसाल, सरकारी धन पर 'सिस्टम' का डाका ?

सड़क पर सीमेंट, गिट्टी और बालू का नाम मात्र इस्तेमाल किया गया है। हालात ऐसे हैं कि यह सड़क पक्की कम और मिट्टी का रास्ता ज्यादा नजर आती है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में सीमेंट, गिट्टी और बालू का उपयोग बेहद कम मात्रा में किया गया है। सड़क की मोटाई भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है।

भ्रष्टाचार की सड़क: निर्माण बना 'घोटाले' की मिसाल, सरकारी धन पर 'सिस्टम' का डाका ?

स्थानीय लोगों के अनुसार ठेकेदार ने गुणवत्ता को दरकिनार कर जल्दबाजी में कार्य पूरा करने की कोशिश की। आरोप है कि निर्माण स्थल पर न तो तकनीकी निगरानी दिखाई दी और न ही संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत सीडीओ से की।

भ्रष्टाचार की सड़क: निर्माण बना 'घोटाले' की मिसाल, सरकारी धन पर 'सिस्टम' का डाका ?

बताया जाता है कि सीडीओ ने जांच का आश्वासन दिया था। लेकिन “क्या ठेकेदार” की ‘हनक’ के आगे “प्रशासनिक जांच ठंडे बस्ते” में डाल दी गई ? गांव में चर्चा है कि आश्वासन तो मिला, लेकिन ज़मीनी जांच अब तक शुरू नहीं हो सकी। इससे ग्रामीणों में “भारी रोष” व्याप्त है लोगों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो यह सड़क कुछ ही महीनों में टूट जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सम्पूर्ण थाना दिवस अभियान में आई फरियादें : गंभीरता से कुछ का हुआ निस्तारण

उपभोक्ता फोरम नें याची को बीमा निगम द्वारा जमा लगभग पचास हजार दिया चेक

प्लॉटिंग ‘माफियाओं’ पर प्राधिकरण का ‘शिकंजा’ : बुलडोज़र ‘दहाड़नें’ का काउंटडाउन शुरू

City News Uttar Pradesh

भीषण आग का तांडव: लाखों का माल जलकर खाक, विधायक विशम्भर नें बंधाया ढाढ़स

City News Uttar Pradesh

प्रेम-प्रसंग मामला : रिवाल्वर का लाइसेंस होगा निरस्त, साले बहनेाई के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

ओरन कस्बे में चोरों का दुस्साहस : तीन घरों से किये लाखों पार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़