
- विनोद मिश्रा
बांदा। चित्रकूट जिले के मानिकपुर ब्लाक में “जैविक खेती परवान” चढ़ रही है। “अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान इस दिशा में अग्रणी भूमिका” के रोल में है। यह जैविक विधा अपनाने के साथ ही पाठा इलाके में कृषि एवं पशुपालन के माध्यम से आदिवासियों में आर्थिक स्वालंबन के रोल में निरन्तर कामयाबी के पथ पर बढ़ रही है।

इसी संदर्भ में ग्राम अमचुर नेरुवा में समाज सेवा संस्थान की ओर से चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें जैविक खेती, सब्जी बागवानी, बकरी पालन के अलावा नालों एवं नहरों नें जल संरक्षण की नई तकनीकियों पर विहंगम प्रकाश डाला गया। आदिवासियों में इस दिशा में अनोखा रुझान उत्पन्न करने में “अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान मील का पत्थर” साबित हो रहा है। चौपाल में समाज सेवा संस्थान के कृषि विशेषज्ञ गुरू दयाल नें प्रकृतिक खेती क्या है इस पर बारीकी से प्रकाश डाला। समझाया की मिट्टी की ताकत बढ़ने के साथ कम लागत में गुणवत्ता पूर्ण अच्छा उत्पादन कैसे हो रहा है।

इस कार्य में पाठा क्षेत्र में तीन हजार किसानों के साथ जलवायु आधारित खेती के माध्यम से मिट्टी के स्वास्थ में सुधार एवं कृषि लागत को कम करने का प्रयास हो रहा है। इसके साथ ही पाठा क्षेत्र में सौ लघु बागवानी कराई गई है जो भविष्य में जीविका के आधार बनेंगे। चौपाल की अध्यक्षता समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष गोपाल भाई नें करते हुये कार्य योजना का विस्तार “गागर में सागर” सा भरके प्रकाश डाला। ग्राम प्रधान पति मनोज दिवेदी नें सभी का आभार व्यक्त किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
