29.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में मिट्टी खनन की होगी जांच : एनजीटी नें दिये निर्देश
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में मिट्टी खनन की होगी जांच : एनजीटी नें दिये निर्देश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए मिट्टी खनन का मामला सुर्खियों में है। किसानों की बिना अनुमति एवं मानकों की धज्जियां उड़ा खेतों से मिट्टी खनन करने की शिकायत राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में की गई है। इस पर एनजीटी ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कर आख्या का आदेश दिया है।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में मिट्टी खनन की होगी जांच : एनजीटी नें दिये निर्देश
Soil mining in Bundelkhand Expressway will be investigated: NGT gave instructions

चार लेन का यह एक्सप्रेस वें चित्रकूट से इटावा तक बना गया है और इसकी लंबाई 296 किमी है। फरवरी 2020 में इसका निर्माण शुरू हुआ था और जुलाई 2022 में इसे जनता के लिए लोकार्पित किया गया। बुंदेलखंड क्षेत्र के संबंधित किसानों नें एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए खेतों से मानक से अधिक मिट्टी निकालने को लेकर एनजीटी में याचिका दाखिल की थी।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में मिट्टी खनन की होगी जांच : एनजीटी नें दिये निर्देश
Soil mining in Bundelkhand Expressway will be investigated: NGT gave instructions

आरोप था कि निर्माण में जितनी भी मिट्टी का भराव हुआ है, उसकी खोदाई एक्सप्रेसवे सीमा से सटे खेतों से की गई थी। जिन खेतों से मिट्टी उठाई गई है, उनके मालिक किसानों से अनुमति नहीं ली गई। खेत से मिट्टी मानक के अनुरूप दो मीटर खोदाई कर उठाने का नियम है, लेकिन मेसर्स गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड ने 10 से15 मीटर गहराई तक खोदाई कर डाली।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में मिट्टी खनन की होगी जांच : एनजीटी नें दिये निर्देश
Soil mining in Bundelkhand Expressway will be investigated: NGT gave instructions

खनन अवैध तरीके से किया गया जिससे पर्यावरण को भी काफी नुकसान हुआ है। इस पर एनजीटी ने संयुक्त समिति का गठन करने के लिए कहा है। इस समिति में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के अधिकारी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय व लोक निर्माण विभाग के प्रतिनिधि रहेंगे, जबकि डीएम समन्वयक का कार्य करेंगे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बेसिक शिक्षा परिषद : तीन दिन में तैयार करना होगा रिपोर्ट कार्ड, एक अप्रैल से नया सत्र

यूपी : दंगाइयों को लेकर योगी सरकार का प्लान तैयार, जल्द खरीदे जाएंगे दंगा नियंत्रण वाहन

Banda : कमिश्नर दिनेश सिंह की दरिया दिली, कोरोना से डरे नहीं मुझे बताये,नंबर किया जारी ……

मछली खाओ और कमाओ: आजीविका मिशन में नई क्रांति, रोजगार और मुनाफा में ‘बढ़ोत्तरी’

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें दिया नारा : स्वच्छ बांदा सुंदर हो गांवों का नजारा

City News Uttar Pradesh

राजन हत्याकांड: वर्चस्व की लड़ाई में दिनदहाड़े गोली मारकर हुई थी हत्या, छह को आजीवन कारावास

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़