24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : मुख्य मंत्री योगी की सभा में साफ नजर आई चुनावी रंगत ! ….

 

– विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा भले ही चित्रकूट मंडल में रसिन बांध परियोजना का लोकार्पण,समेत अन्य परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के अवसर पर हुई हो पर इसमें आने वाले पंचायत और एक साल बाद होने वाले विधानसभा चुनावों की रंगत साफ दिखाई दी। बुंदेलखंड के सूखा, किसानों की आत्महत्या, पलायन, बदहाली और बेरोजगारी पर मरहम लगाते योगी ने साफ संकेत दे दिया कि वह बुंदेलखंड की सभी 19 सीटों पर काबिज भाजपा के इस अभेद्य दुर्ग को बचाने के लिए पूरा जोर लगाएंगे।

मुख्यमंत्री ने मंच से पंचायत चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव में भी जनता से साथ देने का भरोसा मांगा। झांसी और ललितपुर की बात करें तो झांसी की चार और ललितपुर की दो विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। इसी तरह बुंदेलखंड के ही जालौन, हमीरपुर, बांदा, महोबा और कर्वी की मिलाकर कुल 19 सीटों पर पिछले चुनाव में भाजपा ने अपना परचम फहराया था। किसी जमाने में बसपा का गढ़ रहे बुंदेलखंड को भाजपा ने पूरी तरह अपनी झोली में डाल लिया था। बुंदेलखंड की इन 19 सीटों पर अपना परचम कायम रखना भाजपा के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। बुंदेलखंड के ललितपुर, झांसी और महोबा,चित्रकूट, बांदा के मुख्यमंत्री के ताबड़तोड़ दौरों को इसी कवायद से जोड़कर देखा जा रहा है।

इसके पहले बांदा में विकास पुरुष के रूप में चर्चित जिले के सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें भाजपा सरकार की नीतियों का तार्किकता से जनहित कारी बताते हुये अपने भाषण में तो खुलकर जनता से पंचायत और विधानसभा के लिए वोट भाजपा के पक्ष में मतदान करनें की जनपद वासियों से परोक्ष और अपरोक्ष रूप से गुजारिश की।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जयराम बछेऊरा का कमाल : दीवारी नृत्य में भांजी लाठी, दर्शक आश्चर्य चकित …

City News Uttar Pradesh

एक औऱ विवाहिता दहेज की बलि वेदी पर चढ़ी ! पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम

City News Uttar Pradesh

Banda : आयुक्त एवं डीएम साहब देखिये प्राधिकरण का अन्याय ! कैसे मिले न्याय ? …

मोरम माफियाओं पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: दो ट्रक समेत 36.75 लाख की ‘अवैध संपत्ति’ जब्त

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें विश्वकर्मा श्रम सम्मान में बांटे टूल किट

City News Uttar Pradesh

एनआईए की कार्रवाई : लखनऊ में पकड़े गए अलकायदा के पांच आतंकियों के खिलाफ ने दाखिल की चार्जशीट, रची थी यूपी को दहलाने की साजिश

ब्रेकिंग न्यूज़