21.8 C
Lucknow
October 21, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रागी तालाब से औगासी तक गूंजा 'जय श्रीराम': रावण वध संग शुरू हुआ दशहरा महोत्सव
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

प्रागीतालाब से औगासी तक गूंजा ‘जय श्रीराम’: रावण वध संग शुरू हुआ दशहरा महोत्सव

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की “विजय का प्रतीक” दशहरा “बांदा में पूरे परंपरागत और भव्य रूप” से मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक हर गली-चौराहे पर “रामलीला के मंचन और रावण वध के जयकारों से माहौल गूंज” उठा। “प्रागीतालाब मैदान” में हजारों की भीड़ उमड़ी, जहां “राम-रावण युद्ध” का मंचन कर “रावण वध और पुतला दहन” के साथ “पांच दिवसीय दशहरा महोत्सव की शुरुआत” हुई।प्रागी तालाब से औगासी तक गूंजा 'जय श्रीराम': रावण वध संग शुरू हुआ दशहरा महोत्सव पहले दिन प्रागीतालाब रामलीला समिति के मंचन में राम-रावण युद्ध का दृश्य इतना जीवंत रहा कि दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए। जैसे ही भगवान राम ने इकत्तीस बाण चलाए, रावण का वध होते ही मैदान ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंज उठा। रावण के “विशाल पुतले को अग्नि” के हवाले करते ही आसमान लाल हो गया और आतिशबाज़ी से पूरा माहौल दिव्य व भव्य बन गया। इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश दिवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।प्रागीतालाब से औगासी तक गूंजा ‘जय श्रीराम’ : रावण वध संग शुरू हुआ दशहरा महोत्सवउन्होंने “आरती कार्यक्रम में शामिल होकर रामभक्तों का उत्साह” बढ़ाया। देर रात तक निम्नीपार, छोटी बाजार, मर्दन नाका, खिन्नी नाका, खुटला और मढ़िया नाका में “दशहरा मिलन” का आयोजन होता रहा। बबेरू क्षेत्र के औगासी रोड दशहरा मैदान में भी रामलीला का मंचन हुआ।प्रागीतालाब से औगासी तक गूंजा ‘जय श्रीराम’ : रावण वध संग शुरू हुआ दशहरा महोत्सवरावण और मेघनाद के “विशाल पुतलों को आग के हवाले” करते ही हजारों लोगों ने “तालियों और जयकारों से धर्म की विजय” का स्वागत किया। अनुयायियों ने “राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के स्वरूपों की भव्य आरती कर माहौल भक्तिमय” बना दिया। शहर और गांव दोनों ही जगहों पर दशहरा पर्व ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा को भी मजबूती से जीवंत कर दिया।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गणेश महोत्सव में संस्कृति का दिखा जलवा: कलाकारों ने बांधा ऐसा समां कि गूंज उठा पंडाल

City News Uttar Pradesh Desk

किसान अब “उमा को बोलेंगे आई लव यू”: “मोहब्बत” जगाने के प्रयास शुरू

City News Uttar Pradesh

बस चालक की फांसी लगा कर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत : कारण के पीछे चर्चाओं का दौर

योगी कैबिनेट ने तबादला नीति 2022 को दी मंजूरी : 30 जून तक हो सकेंगे राज्य सरकार के अधिकारियों व कर्मचारियों के ट्रांसफर

मटौंध थाना की शह ? बालू माफियाओं द्वारा किसानों के कत्ल की साजिश ? आयेंगे टिकैत ! …

City News Uttar Pradesh

यूपी : प्रदेश सरकार ने एसआइटी का नाम बदलकर क‍िया एसएसआइटी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़