31.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
किसान अब "उमा को बोलेंगे आई लव यू": "मोहब्बत" जगाने के प्रयास शुरू
उत्तर प्रदेश

किसान अब “उमा को बोलेंगे आई लव यू”: “मोहब्बत” जगाने के प्रयास शुरू

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड में किसान अब उमा से लव करेंगे। भूली -बिसरी यादें फिर ताजी होकर प्रेम के इजहार में “आई लव यू” करेंगी। दरअसल यहां के किसानों का जो प्रेम आलसी उत्पादन को लेकर था वह अब वर्तमान में “आई लव यू नहीं” बोल रहा लेकिन अब किसान “प्रेम पुजारी” बनेंगे।

किसान अब "उमा को बोलेंगे आई लव यू": "मोहब्बत" जगाने के प्रयास शुरू
Farmers will now say “Uma ko bolenge I love you”: Efforts are on to awaken “love”

वह अपनें खेतों में उमा प्रजाति की अलसी लहलहायेंगें। बांदा जिले की जमीन को इस प्रजाति के लिए “विशेष मुफीद” बताया गया है। जिले के 12 गांवों में इसका प्रदर्शन किया गया है। इसकी मानीटरिंग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा की जा रही है।


भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली ने रायपुर के प्राध्यापक (शस्य विज्ञान) व परियोजना समन्वयक (एक्रिप अलसी) डाॅ.संजय द्विवेदी को अनुश्रवण अधिकारी नियुक्त किया है। बीते दिनों कृषि विज्ञान केंद्र अध्यक्ष डॉ. श्याम सिंह व डॉ. दीक्षा पटेल नें मटौंध गांव में उमा प्रजाति की अलसी का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान गांव के 10 किसान भी शामिल रहे। कृषि विवि के तहत भी अलसी की नई प्रजाति का प्रदर्शन किया जा रहा है।

किसान अब "उमा को बोलेंगे आई लव यू": "मोहब्बत" जगाने के प्रयास शुरू
Farmers will now say “Uma ko bolenge I love you”: Efforts are on to awaken “love”

डॉ. द्विवेदी ने बताया कि उमा प्रजाति की अलसी कम पानी व खाद में पैदा की जा सकती है। 15-20 वर्ष पूर्व यहां अलसी की खेती व्यापक स्तर पर होती थी, लेकिन वर्तमान में इसकी जगह मटर, मसूर व सरसों आदि फसलों ने ले ली है। किसानों को अलसी फसल का दायरा बढ़ाने की नसीहत दी जा रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद को ब्लैक मेलिंग की कोशिश और धमकी : रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

सीओ नितिन “खाकी” का बढ़ा रहे मान : जनता का मन “बागवां” हो कर रहा “गुणगान”

City News Uttar Pradesh

आयुक्त नें कसी कमान : पंचायत सचिवालय कर्मचारी हो जाये सावधान ! …

बुंदेलखंड की मिट्टी बीमार, ताकत धंसी एक मीटर नीचे

City News Uttar Pradesh

हत्या में निरुद्ध बंदी की हार्ट अटैक से मौत: जेल प्रशासन पर आरोप बीमारी की नहीं दी सूचना

यूपी चुनाव 2022 : बसपा प्रमुख मायावती ने भरी हुंकार, बोलीं- डबल इंजन को अलग करने से ही प्रदेश में होगा विकास

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़