29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बाप रे बाप, गौवंश प्यास से हैं बेहाल : अधिकांश नहर तालाब सूखे
उत्तर प्रदेश

बाप रे बाप, गौवंश प्यास से हैं बेहाल : अधिकांश नहर तालाब सूखे

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भीषण आग उगलती गर्मी में गौवंश प्यासे भटक रहें हैं। मवेशी पानी के लिए बेहाल हैं, जिसके कारण उन्हें इधर, उधर भटकना पड़ रहा है। ग्राम पंचायतों में लाखों की लागत से मनरेगा के जरिए तालाब खुदवाए गए जो सूखे पड़े हैं। उनमें धूल उड़ती नजर आती है। मवेशी पानी के लिए इधर, उधर भटकते हुए देखे जाते हैं।

बाप रे बाप, गौवंश प्यास से हैं बेहाल : अधिकांश नहर तालाब सूखे

जहां कहीं भी गड्ढों में हल्का फुल्का पानी दिखा तो यह मवेशी अपनी प्यास बुझाने के लिए टूट पड़ते हैं, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में गहराता पानी का संकट लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रसिन बांध से निकली बदौसा माइनर, महुराई माइनर व तरसूमा माइनर भी सूखी पड़ी हुई हैं। अतर्रा, नरैनी, कमासिन की नहरों का भी यही हाल है। इन नहरों में पानी की बूंद तो दूर धूल के सिवा कुछ नहीं हैं।

बाप रे बाप, गौवंश प्यास से हैं बेहाल : अधिकांश नहर तालाब सूखे

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि ग्राम पंचायतों के सचिवों को अपने-अपने क्षेत्रों के तालाबों को भरवाने व नहरों में पानी छुड़वाने के लिए निर्देशित किया था। जिस पर पूर्णता अमल नहीं नजर आ रहा। यदि यही स्थिति रही तो निरूसंदेह इस आग उगलती भीषण गर्मी के बीच पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाएगी और संभव है कि पानी के लिए भटकते अन्ना मवेशी भी दम तोड़ते नजर आएंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र का ‘हल्ला बोल’ एक्शन: शराब कारोबारियों में मचा ‘हड़कंप’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी के मिलन समारोह में “दल और दिल” हुये समाहित

City News Uttar Pradesh

सड़क हादसा: बाइक को बचाने में बस पेड़ से टकराई, 14 घायल, 5 की हालत गंभीर

बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास: शोर मचाने पर आरोपी फरार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी : माध्यमिक स्कूलों में अब शिक्षकों की लगेगी बायोमीट्रिक हाजिरी, जुलाई से लागू होगी नई व्यवस्था

डीएम जे रीभा का बड़ा कदम : पर्यावरण संरक्षण और नदियों को गंदगी मुक्त की योजना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़