City News Uttar Pradesh
रेल टिकट में बल्ले बल्ले : बीस रुपये में बदल सकेंगे ट्रेन और यात्रा की तिथि
उत्तर प्रदेश

रेल टिकट में बल्ले बल्ले : बीस रुपये में बदल सकेंगे ट्रेन और यात्रा की तिथि

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अब यात्री महज 20 रुपये खर्च करके अपनी ट्रेन और यात्रा की तिथि बदल सकेंगे। झांसी रेलवे स्टेशन के आरक्षण कार्यालय में अब वेब पेज पर टिकट बनाना शुरू किया गया है।

रेल टिकट में बल्ले बल्ले : बीस रुपये में बदल सकेंगे ट्रेन और यात्रा की तिथि
Changes in train ticket: You can change the train and journey date for just twenty rupees.

वर्तमान में 80 प्रतिशत यात्री आईआरसीटीसी के एप से ई-टिकट लेना पसंद करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि यात्री जिस तिथि का टिकट लेते हैं, उस तिथि और ट्रेन से यात्रा कर पाना मुमकिन नहीं हो पाता। टिकट रद्द कराने पर 100 से लेकर 200 रुपये की कटाैती हो जाती है। इसके बाद दूसरे टिकट पर पूरा पैसा देना होता है।

रेल टिकट में बल्ले बल्ले : बीस रुपये में बदल सकेंगे ट्रेन और यात्रा की तिथि
Changes in train ticket: You can change the train and journey date for just twenty rupees.

रेलवे ने इस समस्या का भी समाधान कर दिया है। इसमें यात्री पहले से ली गई टिकट की तिथि और ट्रेन 20 रुपये के शुल्क में भी बदलवा सकते हैं। इसके लिए यात्री को ट्रेन के आने से 24 घंटे पहले आरक्षण कार्यालय पहुंच कर टिकट परिवर्तन के लिए आवेदन करना होगा। यात्री के पास रेलवे खिड़की से लिया गया टिकट होना चाहिए।

रेल टिकट में बल्ले बल्ले : बीस रुपये में बदल सकेंगे ट्रेन और यात्रा की तिथि
Changes in train ticket: You can change the train and journey date for just twenty rupees.

झांसी मंडल के रेल जन संपर्क अधिकारी मनोज सिंह नें बताया की मंडल की यात्री आरक्षण प्रणाली में अब वेब पेज पर टिकट बनाए जा रहे हैं। साथ ही टिकट परिवर्तन की सुविधा भी मिलने लगी है। 24 घंटे पहले आवेदन करने वाले यात्रियों को नियमानुसार नए टिकट में तिथि और ट्रेन में बदलाव का विकल्प दिया जा रहा है। इसके लिए निर्धारित शुल्क लिया जाता है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कार-बाइक में आग लगने का बढ़ा खतरा: ऑटो एक्सपर्ट ने वाहन मालिकों को किया आगाह

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार का किसानों के लिए बड़ा एलान : घरेलू बिजली बिल और ट्यूबवेल के बिल में म‍िलेगी 50 फीसदी की छूट

सफलता में पीछे नहीं, साथ खड़ी दिखनी चाहिए महिला, सदन में नई शुरुआत पर बोले स्पीकर सतीश महाना

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत बोले : देवदूत वानर सेना समाजसेवा का अनोखा संगठन

City News Uttar Pradesh

प्रधानाध्यापक का “गुस्सा” फूटा: बच्ची की डंडे से कर दी पिटाई, पुलिस ने शुरू की जांच

City News Uttar Pradesh

भाजपा में ‘अंदरूनी कलह’ : स्थापना दिवस से पहले ‘डैमेज कंट्रोल’ में जुटा संगठन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़