
- विनोद मिश्रा
बांदा। राजनीति के गलियारों में हलचल तेज है। सपा के वरिष्ठ नेता और बबेरू क्षेत्र से विधायक विशंभर सिंह यादव ने जिले में “जातीय राजनीति और लोकतांत्रिक अधिकारों” को लेकर “भाजपा पर जमकर हमला बोला” है। उनके बयान ने “न केवल राजनीतिक हलकों में भूचाल ला दिया है, बल्कि आगामी चुनावी रणनीतियों” पर भी “सवाल खड़े” कर दिए हैं!

विशंभर सिंह यादव ने कहा कि “ब्राह्मण विधायकों को अपनी बैठक करने का पूरा अधिकार” है। उन्होंने स्पष्ट किया कि “किसी भी समाज के लोग यदि अपने मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं, तो इसे अपराध या आपत्तिजनक नहीं कहा जा सकता”। लोकतंत्र संवाद से चलता है, दमन से नहीं, विधायक विशंभर यादव ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने देश और प्रदेश की राजनीति, प्रशासन और सामाजिक ढांचे को दिशा देने में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में यदि ब्राह्मण विधायक एक मंच पर आकर अपने विचार साझा करते हैं, तो इसमें न तो कुछ नया है और न ही कोई आपत्तिजनक बात। उन्होंने कहा, “यह पूरी तरह स्वाभाविक और लोकतांत्रिक प्रक्रिया” है।

विशंभर सिंह यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा का प्रदेश एवं राष्ट्रीय संगठन इस बैठक से भयभीत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो राजनीतिक दल समाज में संवाद और एकता से डरता है,वह लोकतंत्र की मूल भावना को कमजोर करता है। विशंभर सिंह ने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के ब्राह्मणों से सपा में शामिल होने की अपील की है, ताकि उनका स्वाभिमान सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान त्यागकर राजनीति करना केवल सत्ता की लालसा है, लेकिन इसका समाज के हित और लोकतंत्र से कोई संबंध नहीं है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
