City News Uttar Pradesh
जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित बोले : कांग्रेस की 'विचारधारा' देश की 'आत्मा' से 'जुड़ी' !
उत्तर प्रदेश

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित बोले : कांग्रेस की ‘विचारधारा’ देश की ‘आत्मा’ से ‘जुड़ी’ !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस गिरवा में ऐसे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया, मानो पार्टी की इतिहासवाणी आज भी जीवंत हो उठी हो। ए.ओ. ह्यूम और महात्मा गांधी के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न केवल अपने नेताओं का सम्मान किया, बल्कि देश की आज़ादी और लोकतंत्र की अमूल्य विरासत को भी याद किया।

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित बोले : कांग्रेस की 'विचारधारा' देश की 'आत्मा' से 'जुड़ी' !

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा आज भी ‘देश की आत्मा’ से ‘जुड़ी’ हुई है। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी में कांग्रेस के नेताओं जैसे महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस और सरदार वल्लभभाई पटेल ने अतुलनीय योगदान दिया। उन्होंने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देश और पार्टी के लिए समर्पित रहने का संदेश दिया।

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित बोले : कांग्रेस की 'विचारधारा' देश की 'आत्मा' से 'जुड़ी' !

कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। हरिशंकर पांडेय, मेराज खान, राजेन्द्र तिवारी ‘पुलक’, रामराज सोनी, उर्मिला रैकवार और भगवानदीन उर्फ पट्टीदार द्विवेदी को शाल ओढ़ाकर और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित बोले : कांग्रेस की 'विचारधारा' देश की 'आत्मा' से 'जुड़ी' !

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक सशक्तिकरण मिला है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने 05 जनवरी 2026 से राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान किया और महिलाओं से इस आंदोलन में भाग लेने की अपील की।

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित बोले : कांग्रेस की 'विचारधारा' देश की 'आत्मा' से 'जुड़ी' !

कार्यक्रम को पीसीसी सदस्य मुमताज अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संकटा प्रसाद त्रिपाठी और कंट्रोल रूम प्रभारी बी. लाल भाई ने भी संबोधित किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट ने किया, जबकि अंत में मंडल अध्यक्ष रज्जाक भाई ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भ्रष्टाचार का इलाज आरटीआई: आयुक्त बोले- सरकार से ‘सवाल’ पूछना आपका अधिकार

46 हजार का कर्ज और बर्बाद हुई फसल से किसान का टूटा र्धर्य, फांसी लगाकर दी जान

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग का प्रयास : विलुप्त हो रहा “कठिया गेहूं” की खेतों में होगी “बहार”

भाजपा पालिका प्रत्याशी मालती बासू हेतु प्रकाश का बाजार भ्रमण “उत्साह से हुआ लबरेज”

सदर बांदा में भाजपा का लगा सदस्यता मेगा कैंप, जुटी भीड़ ! …

City News Uttar Pradesh

वसंत पंचमी पर धरती मुस्काई: आत्मविभोर करने वाली दिखी छटा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़