City News Uttar Pradesh
बांदा में अवैध मैरिज हालों की भरमार: शादी के नाम पर सड़कों पर जाम, प्रशासन 'लापता'
उत्तर प्रदेश

बांदा में अवैध मैरिज हालों की भरमार: शादी के नाम पर सड़कों पर जाम, प्रशासन ‘लापता’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला मुख्यालय शादी के मौसम में जश्न नहीं, बल्कि ‘जाम और जहमत’ का प्रतीक बन चुका है। शहर में मानक विहीन मैरिज हालों की बेतहाशा बढ़ोतरी ने शहरवासियों की जान और चैन दोनों को खतरे में डाल दिया है। मांगलिक अवसरों पर बारातों की भीड़ के कारण शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम लगना आम बात हो गई है।

बांदा में अवैध मैरिज हालों की भरमार: शादी के नाम पर सड़कों पर जाम, प्रशासन 'लापता'

खासकर कालू कुआ से बबेरू रोड तक का क्षेत्र ऐसा जाम में तब्दील हो जाता है कि, राहगीरों का आवागमन बाधित हो जाता है और लोग घंटों फंसे रहते हैं। इस भीड़-भाड़ से लोगों को भारी परेशानी और तनाव का सामना करना पड़ रहा है। शहर में लगभग पचास से अधिक मैरिज हाल होटलों सहित संचालित हैं, जिनमें से 15 मैरिज हाल कालूकुआ चौराहा से पल्हरी बबेरू मार्ग पर दो से तीन किलोमीटर के दायरे में स्थित हैं। अधिकांश मैरिज हाल मानक विहीन हैं, जिनमें न तो उचित पार्किंग की व्यवस्था है, न ही आग जैसी आपदाओं से बचाव के लिए आवश्यक आपातकालीन मार्ग और दरवाजे मौजूद हैं।

बांदा में अवैध मैरिज हालों की भरमार: शादी के नाम पर सड़कों पर जाम, प्रशासन 'लापता'

इसके अलावा नरैनी रोड, महोबा रोड, कनवारा रोड, तिंदवारी रोड, महाराणा चौक से कताई मिल रोड तक फैले क्षेत्र में मैरिज हाल इतने तेजी से खुल रहे हैं कि शहर की सड़कों पर जाम और ध्वनि प्रदूषण के स्तर में जबरदस्त वृद्धि हो रही है। यह स्थिति लोगों के लिए असहनीय बन चुकी है। सबसे बड़ी बात यह है कि शासन की स्पष्ट गाइडलाइन को नजर अंदाज कर ये मैरिज हाल खुले हैं और प्रशासन भी इस गंभीर मसले पर अब तक कड़ी कार्रवाई करने में विफल रहा है।

बांदा में अवैध मैरिज हालों की भरमार: शादी के नाम पर सड़कों पर जाम, प्रशासन 'लापता'

मानकों का उल्लंघन, सुरक्षा इंतजामों की कमी और जाम की समस्या के बावजूद प्रशासन का निरीक्षण न करना गंभीर सवाल खड़े करता है ! स्थानीय नागरिक, व्यापारी और पर्यावरण संरक्षण समूह इस विषय पर चिंता जताते हुए मांग कर रहे हैं कि प्रशासन तुरंत हस्तक्षेप कर इन मैरिज हालों की मानक जांच कराकर उन्हें नियमों के दायरे में लाए और शहर के आवागमन व जनजीवन को सामान्य बनाने के लिए ठोस कदम उठाए।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : कोरोना वैक्सीन ड्राई रन में डीएम का निरीक्षण, कमियां सुधारने के निर्देश, नरैनी की व्यवस्था दुरुस्त

बुंदेलखंड की सियासत में महिलाओं से नाइंसाफी : सिर्फ पांच बार संसद पहुंची महिलाएं

पूर्व मंत्री के पुत्र ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता, मुलायम व शिवपाल के थे बेहद करीबी

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड गौरव महोत्सव मातम में बदला : बम विस्फोट में चार मौत, बांदा का आयोजन स्थगित

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें विद्यालयों में शीत कालीन अवकाश की उठाई आवाज: डीएम को लिखा पत्र

City News Uttar Pradesh

इंसानियत हुई शर्मसार : कोरोना संक्रमित होने के शक में कलयुगी बेटे ने मां को घर से निकाला, हुई मौत …

ब्रेकिंग न्यूज़