
- विनोद मिश्रा
बांदा। झूलते बिजली के तार अब सिर्फ तकनीकी खामी नहीं, बल्कि चलती-फिरती मौत बन चुके हैं। गांवों की गलियों से लेकर मुख्य रास्तों तक बिजली के तार खतरनाक ढंग से जमीन के बेहद करीब लटक रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है। हालात ऐसे हैं कि हर गुजरता कदम मौत को न्योता देने जैसा हो गया है।

अतर्रा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर बिजली के तार इतने नीचे झूल रहे हैं कि साइकिल सवार, दुपहिया वाहन चालक और पैदल चलने वाले लोग डर के साये में निकलते हैं। बच्चों और पशुओं के लिए यह खतरा और भी गंभीर है। तेज हवा चलने पर ये तार और नीचे आ जाते हैं, जिससे करंट फैलने और जानलेवा हादसे की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।

ग्रामीण राजा भैया, पप्पू, अरविंद, सूरज सहित कई लोगों ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर विद्युत विभाग से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला, समाधान नहीं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही झूलते तारों को ठीक नहीं किया गया और जर्जर खंभों को नहीं बदला गया, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। मामले में विद्युत विभाग के एसडीओ विमलेश कुमार का कहना है कि कर्मचारियों की टीम भेजकर समस्या का निदान कराया जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
