
- विनोद मिश्रा
बांदा। प्रसिद्ध सिंह वाहिनी देवी मंदिर के पास शनिवार रात हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया। प्यार में साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाले युवक-युवती की जिंदगी रहस्यमय परिस्थितियों में खत्म हो गई। रविवार सुबह दोनों मंदिर के समीप एक-दूसरे से लिपटे हुए मरणासन्न अवस्था में मिले। अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की सांसें थम चुकी थीं। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे प्रेम प्रसंग में आत्महत्या मान रही है, लेकिन युवती के परिजनों ने इसे हत्या बता हैं। इन विरोधाभासी दावों ने पूरे मामले को रहस्य में बदल दिया है।
रविवार सुबह ग्रामीण जब “कमासिन थाना क्षेत्र के सिंह वाहिनी देवी मंदिर” की ओर पहुंचे तो “वहां का दृश्य देखकर सन्न” रह गए। 23 वर्षीय शत्रुघ्न वर्मा और 20 वर्षीय राजमनी एक-दूसरे से लिपटे पड़े थे। सूचना मिलते ही कमासिन पुलिस पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां “डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित” कर दिया। मंदिर परिसर के बाहर लोगों की “भीड़ उमड़” पड़ी और “हर जुबान पर एक ही सवाल” था “क्या यह प्रेमियों की आत्महत्या है या किसी गहरी साजिश” का नतीजा?
परिजनों के अनुसार, करीब एक वर्ष पहले “इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती” हुई थी। बातचीत धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों एक ही बिरादरी के थे, इसलिए युवती के परिवार ने युवक के घर विवाह का प्रस्ताव भी भेजा। परिजनों को उम्मीद थी कि “दोनों का रिश्ता आपसी सहमति से तय” हो जाएगा, लेकिन “घटनाक्रम ने अचानक दर्दनाक मोड़” ले लिया। युवती के भाई ओमप्रकाश और मां बिज्मा ने आरोप लगाया कि “युवक के परिवार ने विवाह के लिए 50 हजार रुपये नकद और एक बाइक” की मांग रखी।
उनका दावा है कि घटना वाले दिन दोनों के साथ मारपीट की गई और उन्हें जबरन जहर खिलाया गया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कमासिन थाना प्रभारी संतोष कुमार ओझा ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा दिखाई दे रहा है। प्रथम दृष्टया जहरीला पदार्थ (सल्फास) खाने की बात सामने आई है। हालांकि, परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
