- विनोद मिश्रा
बांदा। प्रदेश के जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा है कि निकाय चुनाव में हमें जनता का पूरी तरह आशिर्वाद मिलेगा। हमारी पार्टी बम्फ़र जीत का इतिहास रचेगी। जल शक्ति राज्य मंत्री नें यहां अपनें आवास पर विशेष भेंट में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर भाजपा कीपूरी तैयारी है। हमारी तैयारी दिसंबर में भी थी, लेकिन सपा के लोग चुनाव में नहीं जाना चाहते थे। समाज को गुमराह करके चुनाव स्थगित कराना उनकी मंशा थी। सपा के कर्णधारों को मालूम हैं कि जनता साथ नहीं। अगर परिणाम आएंगे तो जैसा वह माहौल बना रहे उसके उल्टा परिणाम आएगा।

जल शक्ति राज्य मंत्री नें कहा कि सपा वाले चुनाव टलवाना चाहते थे, इसीलिए अदालत में गए। जिस आरक्षण को लेकर वह शोर मचा रहे थे उसे लेकर हम लगातार कह रहे थे कि जो नियमानुसार व्यवस्था है उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे। हाई कोर्ट में कुछ आपत्तियों के निस्तारण के बाद शासन के प्रस्ताव पर चुनाव आयोग को अधिसूचना जारी करनी है।
हमारी प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया नीचे स्तर से चल रही है। नगर निकायों में हमने जो काम किए हैं, चाहे केंद्र सरकार के माध्यम से या राज्य के माध्यम से उसे लेकर जनता के बीच जाएंगे। आवास से जुड़े काम हुए, स्वच्छता से जुड़े काम, स्वच्छ पेयजल से जुड़े काम, स्मार्ट सिटी के जो काम हुए पूरा रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच पहुंचेगे। हमें पूरा विश्वास है की निकाय चुनाव में जनता का आशीर्वाद मिलेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
