City News Uttar Pradesh
बांदा शहर में झाडू की जगह चलेगी टेक्नॉलजी: मशीनों से 'शहर होगा स्वच्छ'
उत्तर प्रदेश

बांदा शहर में ‘झाडू’ की जगह चलेगी टेक्नॉलजी: मशीनों से ‘शहर होगा स्वच्छ’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अब शहर की सड़कों पर न केवल सफाई दिखेगी, बल्कि विकास की नई रफ्तार भी नजर आएगी। “स्वच्छ बांदा, सुंदर बांदा” का संकल्प साकार होगा। इसी दिशा में नगर पालिका परिषद ने तकरीबन एक करोड़ रुपए की लागत से खरीदी गई आधुनिक रोड स्वीपिंग मशीन एवं छोटी जेसीबी मशीनों को खरीदा। सोमवार को पालिका परिसर से विधायक प्रकाश द्विवेदी,पालिका अध्यक्ष मालती बासू,भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत और अधिशासी अधिकारी श्रीशचंद्र चौधरी की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर इन मशीनों को रवाना किया गया।

बांदा शहर में झाडू की जगह चलेगी टेक्नॉलजी: मशीनों से 'शहर होगा स्वच्छ'

इन आधुनिक मशीनों की मदद से अब सड़कों की सफाई कार्य अधिक तेज़, व्यवस्थित और सतत रूप से किया जाएगा। इससे न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि नागरिकों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। नगर क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या डिवाइडर किनारे जमी धूल व नालियों की सफाई अब बीते दिनों की बात होगी।

बांदा शहर में झाडू की जगह चलेगी टेक्नॉलजी: मशीनों से 'शहर होगा स्वच्छ'

पारंपरिक झाड़ू से जहां सफाई अधूरी रह जाती थी, वहीं नई रोड स्वीपिंग मशीन एक ट्रक नुमा वाहन है जिसके पहियों के पास स्वचालित झाड़ू व सक्शन सिस्टम लगे हैं। यह मशीन डिवाइडर के कोनों और सड़कों पर जमी महीन धूल को भी पूरी तरह खींच लेगी। इसी के साथ एक मिनी जेसीबी भी खरीदी गई है, जो तंग गलियों और नालियों की सफाई में क्रांति लाएगी।

बांदा शहर में झाडू की जगह चलेगी टेक्नॉलजी: मशीनों से 'शहर होगा स्वच्छ'

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भी नगर पालिका के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा, “स्वच्छता केवल सफाई नहीं, यह शहर की पहचान” है। यह पहल आने वाले वर्षों में बांदा को ‘स्वच्छ शहर रैंकिंग’ में अग्रणी स्थान पर लाएगी। पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने कहा, यह सिर्फ मशीनें नहीं, बल्कि एक सोच है साफ शहर, स्वस्थ नागरिक”। हम बांदा को मॉडल शहर बनाने की दिशा में हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

बांदा शहर में झाडू की जगह चलेगी टेक्नॉलजी: मशीनों से 'शहर होगा स्वच्छ'

पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने बताया कि इस तकनीकी बदलाव की पहल उन्होंने अधिशासी अधिकारी से चर्चा के बाद की थी। अब बांदा की गलियां आधुनिक मशीनों की गूंज से स्वच्छता का नया इतिहास रचेगी। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं सभासद गण भी उपस्थित रहें।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रदूषण पर प्रेम रोग वाला अनारकली शिकंजा : 154 को “बंदीगृह”

Banda- बालू की ढुलान में रेलवे कूदा, करेगा कमाई, ट्रकों की आफत आई !

City News Uttar Pradesh

भाजपा ने गुंडों और माफियाओं को खदेड़ा, भेजा जेल: स्वतंत्र देव

City News Uttar Pradesh

बकरीद पर यूपी में हाई अलर्ट: ड्रोन से होगी निगरानी, चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस बल रहेगा तैनात

आपूर्ति अधिकारी पर ‘महिलाओं’ का फूटा ‘गुस्सा’: ‘कॉलर’ पकड़कर ‘दफ्तर’ से बाहर ‘निकाला’

City News Uttar Pradesh

बालू माफिया बेलगाम: ‘खाकी-खनिज’ गठजोड़ से ‘लाल सोना’ में अरबों की ‘लूट’ ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़