![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। डीएम जे. रीभा ने ‘योजनाओं की हकीकत’ परखने के लिए सोमवार को विकासखंड बबेरू के ग्राम आलमपुर और मुरवल गांव में औचक निरीक्षण किया।

सबसे पहले उन्होंने आलमपुर गांव में चल रहे “जीवन आधार तालाब खुदाई” के कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर खंड विकास अधिकारी को फटकार लगाई और निर्देश दिया कि बरसात से पहले हर हाल में तालाब की खुदाई पूरी होनी चाहिए, गुणवत्ता में कोई कोताही नहीं चलेगी।

डीएम ने साफ कहा “यह कोई खानापूर्ति नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन की नींव का काम है। इस परियोजना में देरी का मतलब है ग्रामीणों की ज़रूरतों से खिलवाड़।” उन्होंने तालाब के जीवनदायिनी ढांचे को मानकों के अनुरूप और उच्च गुणवत्ता में पूरा करने की हिदायत दी।

इसके बाद डीएम ने मुरवल गांव में चल रहे ‘टेक होम राशन प्लांट’ का निरीक्षण किया। यहां तैयार हो रहे पोषाहार जैसे ‘फोर्टिफाइड हर’ और रेडी टू ईट ‘मां’ उत्पादों की क्वालिटी जांच खुद डीएम ने की।

डीएम जे. रीभा ने संबंधित अधिकारियों को दो टूक कहा बच्चों और गर्भवती महिलाओं को दिया जाने वाला पोषाहार उनकी जिंदगी और सेहत से जुड़ा विषय है। इसमें एक प्रतिशत भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
