- विनोद मिश्रा
बांदा। उद्योग बंधु की बैठक “बासी कढ़ी में सौवां उबाल सी साबित” हो रही है। पूर्व में लिये गये निर्णयों का लगता है “परिपालन” नहीं हो रहा। “सूचना विभाग की जारी प्रेस रिलीज तो यही साबित” करती है। उसमें बैठकों के संदर्भ में जो “गाथा -पुराण लिखा जाता है वह तो बासी कढ़ी वाली कहावत ही चरित्रार्थ” करता है। हम भी आपके सामने “बासी कढ़ी की सत्यनारायण कथा का बखान” कर रहें हैं !

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल आर.पी सिंह की अध्यक्षता में मण्डलीय/जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक हुई। आयुक्त ने निवेश मित्र पोर्टल पर जनपद हमीरपुर के एक प्रकरण लम्बित होने पर तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने शासन द्वारा संचालित रोजगार परक योजनायें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना की समीक्षा की।

ओडीओपी योजना के अन्तर्गत एक जनपद एक उत्पाद में शजर पत्थर के साथ कठिया गेंहूॅ को प्रस्तावित किये जाने के निर्देश दिये। लीड बैंक मैनेजर एवं जिला उद्योग केन्द्र के प्रबन्धक को ओडीओपी के अवशेष आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कर ऋण स्वीकृृत की बात कही।

औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ के उद्यमियों को पानी की उपलब्धता हेतु जलनिगम को इस्टीमेट के निर्देश दिये। असमाजिक तत्वों निगरानी रखने हेतु प्रतिदिन सायं 5 से 8 बजे तक पुलिस द्वारा चेकिंग करानें की बात कही। जाने रिक्त भूखण्डों का आवंटन ई आक्शन के माध्यम से कराये जाने हेतु यूपीसीडा मुख्यालय को पत्र प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये।
महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र को निर्देशित किया कि ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023 एसएसएमई केे अन्तर्गत लक्ष्य के अनुरूप जीबीसी के लिए ईकाइयों को तैयार करायें। बैठक बिजली विभाग केे अधिशाषी अभियंता को भूरागढ़ में विद्युत आपूर्ति की ट्रिपिंग में सुधारको कहा। आदि -आदि। बैठक में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, अपर आयुक्त प्रशासन अमर पाल सिंह, संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव सहित उद्यमीगण मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
