28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
खेलो इण्डिया : निशानेबाजी में चयनित हुआ बांदा जिला, तीस खिलाड़ी शूटिंग में कर सकेंगे प्रतिभाग
उत्तर प्रदेश

खेलो इण्डिया : निशानेबाजी में चयनित हुआ बांदा जिला, तीस खिलाड़ी शूटिंग में कर सकेंगे प्रतिभाग …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत शूटिंग में जनपद का भी चयन हुआ है। शूटिंग प्रतियोगिता में तीस खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। जिनका हार्पर क्लब में प्रशिक्षण भी आयोजित होगा। नगर मजिस्ट्रेट व खेलो इण्डिया के अध्यक्ष केशव नाथ गुप्ता ने बताया है कि खेलो इण्डिया योजना के अन्तर्गत जनपद को निशानेबाज (शूटिंग) खेल के लिए चयनित किया गया है।

उक्त प्रशिक्षण हार्पर क्लब के द्वारा संचालित होगा। इस प्रशिक्षण शिविर हेतु जनपद से कुल 30 खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा जिसमें बालक व बालिकाओं की संख्या बराबर होगी। केवल जनपद बांदा के ही खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा। चयन के इच्छुक खिलाड़ियों को आयु एवं निवास प्रमाण पत्र लाना होगा। प्रशिक्षण शिविर प्रातः व सायं कालीन निर्धारित समय पर हार्पर क्लब में संचालित होगा जिसमें चयनित खिलाड़ियों को खेल किट उपलब्ध करायी जायेगी। खिलाड़ियों को रहने व भोजन आदि की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। प्रशिक्षण शिविर में चयनित खिलाड़ियों को कोई भी मानदेय नही देय होगा। इस प्रशिक्षण शिविर हेतु खिलाड़ियों की आयु 10 वर्ष से लेकर 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि खेलो इण्डिया सेन्टर के खिलाड़ियों का चयन आवासीय क्रीडा छात्रावास/स्पोर्ट कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया को ध्यान में रखकर किया जायेगा जिन्हें वर्ष भर सम्बन्धित प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। जिस स्थान पर खेलों इण्डिया सेन्टर स्थापित किया जायेगा उस स्थान पर प्रारूप के अनुसार रेडियम से बोर्ड लगाया जायेगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मौसम की मेहरबानी से “डायन” जिले में कर रही “डांस” ; जनता परेशान !

पुलिस की प्रशंसनीय बड़ी कामयाबी : बाईक चोर गिरोह गिरफ्तार, तीस बाइकें बरामद

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा मकर संक्रांति महोत्सव तैयारी में शहीदों के स्थल का करेंगी औचक निरीक्षण !

केन नदी में अवैध खनन : सूचना पर सीओ ने जेसीबी चलवा कर खुदवा दिया रास्ता !

City News Uttar Pradesh

जामिया अरबिया मदरसा के उलेमा हबीब नजीब पर ‘उठे सवाल’ ? एनआईए छापे से लेकर जमीन घोटालों तक आरोपों की ‘झड़ी ?

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में 2000 करोड़ रुपये का घोटाला ? डीएम नें दिये जांच के आदेश

ब्रेकिंग न्यूज़