City News Uttar Pradesh
बाहुबली मुख्तार अंसारी का बड़ा आरोप : खाने में जहर देकर मेरी हत्या करवा देगी योगी सरकार
उत्तर प्रदेश

बाहुबली मुख्तार अंसारी का बड़ा आरोप : खाने में जहर देकर मेरी हत्या करवा देगी योगी सरकार …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी ने योगी सरकार पर खुद को खाने में जहर देकर हत्या करवाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को बाराबंकी में एमपी, एमएलए कोर्ट से हुई वर्चुअल पेशी में मुख्तार ने यह आरोप लगाया है। मुख्तार ने उच्च श्रेणी सुविधा देने की भी मांग की है। मामले में अगली सुनवाई की तिथि सात अक्टूबर तय की गई है।

बाहुबली मुख्तार अंसारी का बड़ा आरोप : खाने में जहर देकर मेरी हत्या करवा देगी योगी सरकार
बृहस्पतिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट के जज कमलकांत श्रीवास्तव के सामने वर्चुवल सुनवाई शुरू हुई तो मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन ने जेल मैनुअल पैरा -287 के तहत उच्च श्रेणी मुहैया कराने की अर्जी दी। बांदा जेल सेवर्चुअल पेश हुए मुख्तार अंसारी ने कोर्ट से कहा कि विधायक होने के नाते मुझे उच्च श्रेणी मुहैया करवा दीजिए। वैसे भी मुझसे राज्य सरकार नाराज है, कहीं खाने में जहर न मिलवा दे। मुख्तार अंसारी ने कहा कि अगर उसे जेल में उच्च श्रेणी मिल जाती है तो उसके मन से डर खत्म हो जाएगा।

बाहुबली मुख्तार अंसारी का बड़ा आरोप : खाने में जहर देकर मेरी हत्या करवा देगी योगी सरकार
मुख्तार के अधिवक्ता ने बताया कि जेल मैनुअल की पैरा -287 के तहत उच्च श्रेणी मुहैया करवाने की अर्जी दी थी। उन्होंने बताया कि मुख्तार को उच्च श्रेणी देने के मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख सात अक्टूबर तय की गई है। अधिवक्ता ने बताया कि जज कमलकांत श्रीवास्तव ने कहा है कि वो इस मामले में जल्द ही फैसला लेंगे।


बाराबंकी के एआरटीओ कार्यालय में फर्जी प्रपत्र के आधार पर पंजीकृत एंबुलेंस के मामले में बीते दो अप्रैल को शहर कोतवाली में केस दर्ज किया गया था। पंजाब में पेशी के दौरान एंबुलेंस इस्तेमाल करने का मामला सामने आने पर यह कार्रवाई हुई थी। इसमें मऊ जिले की चिकित्सक समेत आठ लोग जेल जा चुके है। जबकि केस में मुख्तार अंसारी भी आरोपी है। इसी के चलते यहां से वर्चुअल माध्यम से मुख्तार की लगातार पेशी हो रही है। इससे पहले भी कई बार मुख्तार पेशी के दौरान खुद की जान का खतरा जता चुका है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अहंकार तोड़ने के प्रतीक पूजे गये गोवर्द्धन : गौवंश संरक्षण का भी संदेश

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें विकास का खोला गूढ़ रहस्य : जनता के चेहरों पर थिरकी मुस्कान

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने कहा, योगी जी की कार्य शैली से प्रदेश के सभी जिले बने वीवीआईपी

City News Uttar Pradesh

पेड़ पर फांसी पर झूलता मिला किसान का शव, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप, घटना स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण

पचास से अधिक बच्चों का यौन शोषण : आरोपी जेई की पत्नी दुर्गावती की बहस टली …

अपना बाल तोड़कर खाती थी ये महिला : सर्जरी कर पेट से निकाला 2 किलो बालों का गुच्छा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़