27.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : भाजपा ने धूमधाम से मनाया पार्टी का 41वां स्थापना दिवस …

 

– भाजपा कार्यालय में किया गया वृहद गोष्ठी का आयोजन, किया ध्वजारोहण

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राष्ट्र सेवा, अंत्योदय और समाज के लिए समर्पित विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के 41 वें स्थापना दिवस को मंगलवार को जनपद के सभी 1454 बूथों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।


भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर मंगलवार को भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन करते हुए पार्टी पदाधिकारियों के साथ जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी का ध्वज लगाया। पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन का सीधा प्रसारण जिला भाजपा कार्यालय में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सुना। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व जिला महामंत्री आशुतोष मिश्रा ने कहा कि दो विधान दो निशान, नहीं चलेगा नहीं चलेगा इसको लेकर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान आज हम सभी को याद है। विचार पैदा होते हैं, विचार मरते नहीं हैं, जिन विचारों को लेकर जन संघ व भाजपा की विचारधारा चली उसका मूल चिंतन एकात्म मानववाद है। पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि मूल्यों पर आधारित राजनीति सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भारत भारतीय और भारतीयता हमारी पहचान है उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण अगर सुरक्षित है तो उसमें भारतीय सनातन प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा का बहुत बड़ा योगदान है जहां पर्वतों, पेड़ों तथा नदियों सहित भूमि पूजन को महत्व दिया गया है। कार्यक्रम के जिला संयोजक धर्मेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि हमारी राष्ट्रीयता का आधार भारत माता है। केवल भारत ही नहीं, माता शब्द हटा दीजिए तो भारत केवल जमीन का टुकड़ा बन कर रह जाएगा। यह विचार रखने वाले जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल जी का एकात्म मानववाद व अंत्योदय की परिकल्पना पार्टी का प्रमुख आधार है।

भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशन निषाद ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का अक्षर सह पालन करते हुए लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय, पथ अंत्योदय के संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर मैं संगठन के उन सभी महापुरुषों को नमन करता हूँ जिन्होंने पार्टी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर हमें इस वैभव तक पहुँचाया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जिसके पास ऐसे असंख्य कार्यकर्ता हैं जिनका कोई परिवार नहीं है और वह पार्टी को ही अपना परिवार मानते हैं। संगठन के विकास और राजनीतिक वैभव की यात्रा इन्हीं नेताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान के कारण सम्भव हुयी है। पूर्व चेयरमैन विनोद जैन ने कहा कि आइये इस महत्त्वपूर्ण समय पर एक क्षण भी आराम करे बिना और अधिक परिश्रम करके ‘सशक्त भाजपा-सशक्त भारत’ के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व वाले नये भारत का निर्माण करें। गोष्ठी का सफल संचालन जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नन्ना, उत्तम सक्सेना, डाक्टर पी एन वर्मा, डाक्टर रामराज गुप्ता आनंद, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, आईटी सेल जिला संयोजक मोहित गुप्ता, शिवपूजन गुप्ता, सुमन शर्मा, पार्वती गुप्ता, अभिलाषा मिश्रा, ठाकुर सत्येंद्र प्रताप सिंह, आकाश त्रिपाठी प्रमुख रूप उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा के अस्पताल कभी भी बन सकते है ज्वालामुखी से शमशान घाट, राम भरोसे है सब हाल !

City News Uttar Pradesh

वाहन चेकिंग में नायब तहसीलदार पर हमला, ट्रकों को छुड़ा ले गए बेख़ौफ़ मौरंग माफिया

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का “अनोखा अंदाज” बना चर्चा का विषय: सादगी देख जनता प्रभावित

City News Uttar Pradesh

विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, छह माह पहले हुई थी शादी

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में बनेगा “रामायण एक्सपीरियंस” पार्क: 750 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक विकास प्रोजेक्ट तैयार

City News Uttar Pradesh

यात्री गण कृपया ध्यान दें : आरक्षित टिकट रद्द करने के लिये लागू हो गई विशेष सुविधा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़