City News Uttar Pradesh
चित्रकूट मंडल में जहर का कारोबार: बाजार में 40 प्रतिशत नकली दवा, प्रशासन लाचार !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

चित्रकूट मंडल में जहर का कारोबार: बाजार में 40 प्रतिशत नकली दवा, प्रशासन लाचार !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट मंडल में अब इलाज के नाम पर मौत बेची जा रही है। यहां नकली दवा माफिया का ऐसा नेटवर्क सक्रिय है जो राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल से निकलकर आगरा-लखनऊ की मंडियों होते हुए बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा तक जहर पहुंचा रहा है। दवा व्यापार से जुड़े सूत्रों का दावा है कि बाजार में बिकने वाली करीब 40 फीसदी दवाएं नकली हैं। यानी हर 10 मरीजों में से 4 मरीज अनजाने में जहर खा रहे हैं।

स्वास्थ्य से खिलवाड़: बांदा में प्रतिबंधित आयुर्वेद दवाओं की 'बेखौफ' बिक्री, प्रशासन बेपरवाह !खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एफएसडीए की अपनी जांच रिपोर्ट में भी इस अंतरराज्यीय गिरोह का जिक्र है। रिपोर्ट के मुताबिक नकली दवाओं की बड़ी खेप पहले राजस्थान और हिमाचल की फैक्ट्रियों में तैयार होती है। वहां से ये माल आगरा और लखनऊ की थोक दवा मंडियों में पहुंचता है। यहीं से इसकी पैकिंग बदलकर चित्रकूट मंडल की चारों जिलों की मंडियों में सप्लाई की जाती है। यहां से छोटे कस्बों और ग्रामीण इलाकों के मेडिकल स्टोरों तक ये दवाएं पहुंचाई जाती हैं। कई बार पकड़े जाने के डर से गिरोह कोरियर और प्राइवेट वाहनों से सीधे महानगरों तक माल भेज देता है।

स्वास्थ्य से खिलवाड़: बांदा में प्रतिबंधित आयुर्वेद दवाओं की 'बेखौफ' बिक्री, प्रशासन बेपरवाह !स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग की कार्रवाई सिर्फ कागजों और दिखावे तक सीमित है। जब टीम सक्रिय होती है तो सप्लाई बंद हो जाती है और टीम के हटते ही नेटवर्क फिर शुरू। सूत्रों का कहना है कि चित्रकूट मंडल माफिया के लिए सबसे मुफीद है क्योंकि यहां से यूपी के साथ-साथ एमपी की सीमा भी लगी है।

बांदा में मशहूर हो गया नकली दवाओं का गोरख धन्धा: शहर से गांव तक पसरा पांव !जरूरत पड़ने पर माल इधर-उधर किया जा सकता है। चिकित्सकों का कहना है कि सबसे ज्यादा नकली एंटीबायोटिक, शुगर, बीपी, दर्द निवारक और जीवनरक्षक दवाएं बाजार में खप रही हैं। मरीज महंगी दवा खरीदकर खा रहे हैं लेकिन बीमारी ठीक नहीं हो रही। कई बार हालत बिगड़ने पर भी डॉक्टरों को समझ नहीं आ रहा कि दवा असली है या नकली।

आयुर्वेद का 'काला खेल' ! बैन दवाओं की धड़ल्ले से बिक्री, विभाग खामोश !ग्रामीण इलाकों में स्थिति और खराब है। झोलाछाप डॉक्टर और छोटे मेडिकल स्टोर सस्ती नकली दवा बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। गरीब मरीज इलाज के चक्कर में दोहरी मार झेल रहा है। एक तरफ बीमारी और दूसरी तरफ नकली दवा का साइड इफेक्ट। सरकार को चाहिये की इस गिरोह के खिलाफ एसटीएफ और ड्रग कंट्रोल की संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाए। दवा मंडियों में हर खेप की बारकोड स्कैनिंग और रैंडम सैंपलिंग अनिवार्य की जाए। दोषी पाए जाने वाले मेडिकल स्टोरों का लाइसेंस निरस्त कर जेल भेजे। यदि समय रहते इस “जहर के नेटवर्क” को नहीं तोड़ा गया तो चित्रकूट मंडल ही नहीं बल्कि पूरे बुंदेलखंड की सेहत दांव पर लग जायेगी !

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में अद्भुत शिव भगवान की मूर्ति : गले से फूटी जलधारा

कमासिन कस्बे के इंडियन बैंक शाखा बनी दलाली का हब, ऋण के नाम पर कमीशन खोरी का खेल जारी …

देवी मंदिर में चोरी : पीतल के चार बड़े घंटे चोर ले जाने में सफल

Banda : डीएम ने यूपी स्थापना दिवस कार्यक्रमों की अधिकारियों को सौंपीं जिम्मेदारियां कहा अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से करे निर्वहन

City News Uttar Pradesh

बांदा में तरल प्राण वायु देगीं जीवन दान : विधायक प्रकाश के प्रयास का परिणाम

विहिप ने सावन माह में मीट की दुकानें पर किया नजर टेढ़ी: बंदी के लिये डीएम को दिया ज्ञापन

ब्रेकिंग न्यूज़