City News Uttar Pradesh
बिचौलियों पर 'प्रहार' : ऑनलाइन सिस्टम से अब किसानों को मिलेगा 'बीज', बदल गई व्यवस्था
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बिचौलियों पर ‘प्रहार’: ऑनलाइन सिस्टम से अब किसानों को मिलेगा ‘बीज’, बदल गई व्यवस्था

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। खेतों में मेहनत कर अन्न उगाने वाले किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब सब्सिडी वाले बीज के लिए किसानों को सुबह-सुबह सरकारी बीज भंडारों के बाहर लंबी कतारों में खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। न ही किसी अधिकारी-कर्मचारी की सिफारिश या पहचान के भरोसे रहना होगा। अब मोबाइल की एक क्लिक पर किसान घर बैठे सब्सिडी वाले बीज की बुकिंग करा सकेंगे।

बिचौलियों पर 'प्रहार' : ऑनलाइन सिस्टम से अब किसानों को मिलेगा 'बीज', बदल गई व्यवस्थाशासन ने बीज वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए ऑनलाइन सिस्टम लागू कर दिया है। अब तक जिले में सब्सिडी वाला बीज लेने के लिए किसानों को राजकीय बीज भंडारों के चक्कर लगाने पड़ते थे। कृषि विभाग की पुरानी व्यवस्था ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर चल रही थी। इस व्यवस्था को लेकर समय-समय पर शिकायतें सामने आती रही हैं कि कुछ किसानों को आसानी से बीज मिल जाता है, जबकि आम किसान जानकारी और प्रक्रिया के अभाव में परेशान होते रहते हैं। अब शासन ने इस व्यवस्था को बदलते हुए बीज वितरण को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ दिया है।

बिचौलियों पर 'प्रहार' : ऑनलाइन सिस्टम से अब किसानों को मिलेगा 'बीज', बदल गई व्यवस्थाजिले में कुल नौ राजकीय बीज भंडार केंद्र स्थापित हैं। इन केंद्रों से जिले के करीब 2.63 लाख किसानों को सब्सिडी पर बीज उपलब्ध कराया जाता है। अब इन सभी किसानों को नई ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत बीज पाने का मौका मिलेगा। जिला कृषि अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि नई व्यवस्था में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब बीज वितरण में मानवीय हस्तक्षेप कम होगा। अब सब्सिडी वाले बीज के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कुंभ मेला तैयारी की गहन समीक्षा : सिंचाई की जानी स्थिति

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कालेज प्राचार्य की डीएम- सीएम योगी को चुनौती: भर्ती हेतु फ्राड साबित कंपनी का बचाव क्यों ?

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार 2.0 : तिंदवारी विधानसभा से पहली बार विधायक बने रामकेश निषाद को मिला प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री पद, पढ़िए पूरा सियासी सफर

नाग पंचमी का पर्व बेरौनक रहा : बुंदेलखंड से विलुप्त सी हो गई पर्व मान्यता !

दिलचस्प मुकाबला : डेंगू की रफ्तार चुस्त और स्वास्थ विभाग सुस्त

City News Uttar Pradesh

बांदा: डीएम आनन्द सिंह जिले को बनायेगें गोल्डन, बनीं रणनीति !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़