– परिवहन विभागीय की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहे एआरटीओ चित्रकूट
– संभागीय परिवहन अधिकारी से एआरटीओ को स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश
- विनोद मिश्रा
बांदा। ओवर लोडिंग कोे प्रभावी रूप से रोका जाए तथा ओवर लोड करने वाले वाहनों पर कडी कार्यवाही की जाए। उक्त निर्देश आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा दिनेश कुमार सिंह ने परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षा हेतु मयूर भवन सभागार में आयोजित बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि जिन सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी/पीटीओ ने लक्ष्य के सापेक्ष कम राजस्व की प्राप्तियां की हैं, उनको चेतावनी दी जाए। समीक्षा में पाया गया कि सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी चित्रकूट का कार्य सबसे खराब है। आयुक्त ने सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये कि एआरटीओ चित्रकूट का स्पष्टीकरण मांगा जाए तथा आज बैठक में उपस्थित न होने के कारण एक दिन का वेतन रोक दिया जाए।

आयुक्त ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रवर्तन का कार्य प्रभावी रूप से किया जाए तथा डग्गामार वाहनों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि पंचायत चुनाव के लिए सभी एआरटीओ समय से वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करायें तथा निर्वाचन में किसी प्रकार की कठिनाई नही आनी चाहिए। समीक्षा में पाया गया कि मतदान कार्मिकों को मतदेय स्थलों तक पहुंचाने के लिए बांदा मेें 588, हमीरपुर में 317, महोबा में 233 तथा चित्रकूट में 257 वाहनों की आवश्यकता होगी।

आयुक्त ने सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये कि बांदा तथा महोबा में एआरटीओ प्रशासन को प्रवर्तन का भी प्रभार दिया जाए जिससे प्रवर्तन के कार्य में तेजी लायी जा सके। उन्होंने निर्देश दिये कि बांदा तथा महोबा में एआरटीओ के पद भरने के लिए प्रमुख सचिव परिवहन को पत्र भिजवाया जाए। श्री सिंह ने कहा कि परिवहन विभाग की जो आरसी वसूली हेतु लम्बित है, उन पर वसूली की कार्यवाही की जाए।

आयुक्त ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए टैªक्टर ट्रालियों पर रेडियम से बनी पट्टियां लगवायी जायें जिससे रात्रि में टैªक्टर ट्रालियों को दूर से देखा जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि दो पहिया वाहनों पर हेलमेट तथा चार पहिया वाहनों पर सीट बेल्ट का प्रयोग सुनिश्चित कराया जाए। राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा में पाया गया कि सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी हमीरपुर तथा पीटीओ बांदा की प्रगति अच्छी पायी गयी तथा चित्रकूट की प्रगति खराब पायी गयी। बैठक में सम्भागीय परिवहन अधिकारी देवमणि भारतीय तथा मण्डल के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
