City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : यूपी के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की खानदानी विरासत के बारे में ये दिलचस्प बातें नहीं जानते होंगे आप ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पंजाब की रोपण जेल से लगभग दो साल बाद पुनः बांदा जेल वापस लाये जा रहे डॉन, माफिया, गैंगेस्टर जैसे अपराधों में चर्चित बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की खानदानी विरासत भी है। आधा सैकड़ा संगीन आरोपों वाले मुकदमों के मुल्जिम मुख्तार का पारिवारिक इतिहास गौरवशाली रहा है। इनके दादा मुख्तार अंसारी देश की आजादी से पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे, जबकि नाना ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान महावीर चक्र विजेता थे। देश के उप राष्ट्रपति रह चुके हामिद अंसारी इनके चाचा हैं। राजनीतिक पृष्ठभूमि में एक भाई सांसद, जबकि दूसरा भाई पूर्व विधायक है।


पुत्र दुनिया के टॉप-10 शूटरों में शामिल हैं। पिछले करीब डेढ़ दशकों से अपराध जगत में तेजी से चर्चित हुए मुख्तार अंसारी और उनका खानदान उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के मूल बाशिंदे हैं। मुख्तार अंसारी मौजूदा समय में पांचवीं बार विधायक हैं। बाहुबली अंसारी ने पहला चुनाव बसपा से वर्ष 1996 में जीता। इसके बाद 2002, 2007, 2012 व 2017 में मौजूदा विधायक हैं। ये सभी चुनाव मऊ विधानसभा क्षेत्र से ही जीते। 2009 में बसपा से लोकसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन पराजित हो गए। वर्ष 2010 में बसपा ने मुख्तार अंसारी को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसी के बाद उन्होंने कौमी एकता दल गठित कर लिया। वर्ष 2017 में अपने इस दल का बसपा में विलय कर दिया और बसपा उम्मीदवार के रूप में पांचवीं बार विधानसभा चुनाव जीता।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेली, अवधी और ब्रज में पढ़ सकेंगे उस क्षेत्र के विद्यार्थी: परिषदीय स्कूलों में एनईपी के तहत अब होगी पढ़ाई

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें चुनावी जीत की भरी चेतना: किया हौसला आफजाई

City News Uttar Pradesh

बांदा में गूंजा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी: भाजपाइयों ने निकाला ‘विजय मार्च’

City News Uttar Pradesh

Banda : बसपा नेता ने दिखाई मानवता , घायल को पहुँचाया अस्पताल …

रजिस्ट्रार कार्यालय के लिपिक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप: अधिवक्ताओं ने की शिकायत

City News Uttar Pradesh

बांदा देश में चमकेगा स्वास्थ सेवा में,राष्ट्रीय संक्रामक रिसर्च सेंटर मन्जूर।

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़