26.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
गर्मी का सितम: लू और बुखार की चपेट में आने से मासूम समेत छह की मौत, बढ़ रहे है मरीज
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी का सितम: लू और बुखार की चपेट में आने से मासूम समेत छह की मौत, बढ़ रहे है मरीज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तेज धूप व गर्म हवाएं जानलेवा बन गई हैं। बुंदेलखंड में मंगलवार को तेज लू और बुखार की चपेट में आने से बारह लोगों की मौत हो गई। इनमें सबसे ज्यादा छह लोगों की मौत महोबा, तीन की हमीरपुर और दो की मौत बांदा में हुई। वहीं एक व्यक्ति की चित्रकूट में जान चली गई। महोबा के बिलहड़ी गांव निवासी ट्रक चालक जयकिशोर प्रजापति मंगलवार को अपने भांजे बाबू प्रजापति के साथ गिट्टी लेने पत्थरमंडी कबरई जा रहे थे।

गर्मी का सितम: लू और बुखार की चपेट में आने से मासूम समेत छह की मौत, बढ़ रहे है मरीज
The wrath of heat: Six including an innocent child died due to heat wave and fever, patients increasing

झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर टोल प्लाजा रिवई के पास अचानक वह अचेत हो गए और उनकी मौत हो गई। इसी तरह पचपहरा निवासी पल्टू राजस्व संबंधी कार्य से तहसील महोबा आए थे। जहां वह अचेत होकर गिर गए और उनकी मृत्यु हो गई। वहीं कबरई के खरका निवासी रामनारायण वर्मा बकरियां चराने खेत गए थे। जहां लू लगने से उनकी जान चली गई। इसी तरह कोतवाली चरखारी के बम्हौरीकलां निवासी खलबल की भी बकरियां चराते समय लू लगने से मौत हो गई। वहीं, थाना खरेला के पुन्नियां निवासी सुरेंद्र के दो माह के बेटे अंकित और शेखूनगर निवासी शकीला बेगम की बुखार की वजह से मौत हो गई।

खेल-खेल में मां की बीमारी की दवाएं खाने से बेटे की मौत: परिवार में मचा कोहराम

वहीं हमीरपुर में कुरारा क्षेत्र के बेरी गांव निवासी छह माह के मासूम कार्तिक की तेज बुखार से मौत हो गई। कुरारा में लू लगने से जयकरन कबीर की खेत में मौत हो गई। उधर, मौदहा में क्षेत्र के टोला गांव निवासी विश्राम प्रजापति मजदूरी करने के बाद आराम करने के लिए लेटा था, बाद में हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई।

दोस्तों के साथ घूमने जा रहा था कालिंजर और फिर युवक की हो गई मौत

बांदा में बुखार के चलते शहर के खाईंपार मोहल्ला निवासी मुन्ना हाशमी और सोसतिया ने दम तोड़ दिया। इसी तरह चित्रकूट में शंकर बाजार के गुलाब सिंह को सोमवार की रात बुखार की चपेट में आने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सवा करोड़ के गबन का मामला: बीएमएम सहित पांच के खिलाफ दी तहरीर

विधायक प्रकाश ने केंद्रीय बजट को बताया ऐतिहासिक: कहा- यह हर वर्ग के लिए “लाभकारी”

City News Uttar Pradesh

अतिक्रमण हटाओ अभियान में हल्का गुस्सा : छह हजार रुपया जुर्माना वसूला

City News Uttar Pradesh

अध्यक्ष सुनील के खिलाफ ‘आर-पार की जंग’: सत्ता के गढ़ में भूचाल, अनशन जारी

City News Uttar Pradesh

फतेहपुर में महिला की हत्या कर शव सेफ्टी टैंक में फेंका, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका

City News Uttar Pradesh

Banda : कलश यात्रा ने किया शहर भ्रमण, गूंजे जयकारे, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़