28 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा की गवाईन नदी को सदा नीरा बनाने का चलेगा जन अभियान: डॉ० संजय सिंह
उत्तर प्रदेश

बांदा की गवाईन नदी को सदा नीरा बनाने का चलेगा जन अभियान: डॉ० संजय सिंह

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल जीवन जोड़ों अभियान के राष्ट्रीय संयोजक डाक्टर संजय सिंह नें कहा की गवाइन नदी को श्रम दान के जरिये जन सहयोग से सदा नीरा बनाया जायेगा। डाक्टर संजय ग्राम लोहरा में स्वर्गीय सुनीता देवी शर्मा एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय रामरतन शर्मा की स्मृति में आयोजित नदी पुनर्जीवन संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मैंने कई दिनों तक इस नदी पर अनुसंधान किया है।

बांदा की गवाईन नदी को सदा नीरा बनाने का चलेगा जन अभियान: डॉ० संजय सिंह
Public campaign will be launched to make Banda’s Gawain River always blue: Dr. Sanjay Singh

कहा कि केवल मात्र सफाई एवं मनरेगा द्वारा कार्य से नदी सदा निरा नहीं बनेगी, इसके लिए ग्राम वासियों और शासन, प्रशासन को भी धैपूर्वक कार्य करना होगा। इस संगोष्ठी में की अध्यक्षता कर रहे पदम श्री उमाशंकर पांडे नें श्रम दान अभियान पर जोर दिया।
गोष्टी के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय ने कहा की आपको स्वयं पर विश्वास करना पड़ेगा की नदी को हम अपने श्रम द्वारा सदा निरा बनाएंगे। समाजसेवी रामकृष्ण शुक्ला ने कहा कि पानी से सब होता है “बिन पानी सब सून”। उन्होंने कहा पानी के प्रबंधन का बुंदेलखंड में सबसे अच्छा उदाहरण चरखारी है जहां सभी तालाब एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।

बांदा की गवाईन नदी को सदा नीरा बनाने का चलेगा जन अभियान: डॉ० संजय सिंह
Public campaign will be launched to make Banda’s Gawain River always blue: Dr. Sanjay Singh

इस अवसर पर समाजसेवी के के गुप्ता,अशोक त्रिपाठी जीतू, आनन्द सिन्हा, संजय मिश्रा, लोक भारती के सदस्य अनिल शर्मा, प्रधान सुरेश रैकवार, पूर्व प्रधान अंगद मिश्रा, मदनपाल, प्रकाश त्रिपाठी, राम प्रसाद रैकवार, रमाकांत त्रिपाठी ने भी विचार व्यक्त किये। इसके बाद दो वॉलीबॉल मैच के फाइनल के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

‘खतरे’ के निशान पर चंद्रावल: ‘रपटा पुल’ पर चढ़ा पानी, मौत के मुहाने पर ‘रास्ता’ !

City News Uttar Pradesh Desk

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें खिलाया कमल: जन मन को किया सम्मोहित

City News Uttar Pradesh

Banda-चांदी के बदले लाल सोना की डकैती!नेता,प्रशासन की डकैतों से दोस्ती!वन विभाग भी हमाम में नंगा !

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष “मालती बासू” हो जायें बाखबर : पालिका में चल रहा है साजिशों का दौर ?

हमीरपुर लोकसभा : भाजपा में टिकट की राजनीति तेजी से होने लगी गर्म !

City News Uttar Pradesh

भीगी फसल देख बुझ गई जिंदगी: प्रकृति की मार से टूटा अन्नदाता !

ब्रेकिंग न्यूज़