24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
चिकित्सा सेवायें बन गई हैं रेत का महल, बीमारियां खिल खिला रहीं, नहीं हैं अंकुश !
उत्तर प्रदेश

चिकित्सा सेवायें बन गई हैं रेत का महल, बीमारियां खिल खिला रहीं, नहीं हैं अंकुश !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। आश्चर्य नहीं आपको भी घोर आश्चर्य होगा स्वास्थ चिकित्सा की इस खबर पर। क्योंकि भुक्त भोगी भी हैं आप लोग। इस क्षेत्र का “कथा पुराण” यह हैं कि जिले के सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सुविधाएं “रेत के महल की तरह ढ़ेर” हैं। यह स्वंय में “बीमार हो बदहाल” हो गई हैं। “बीमारियां” सुनहरा मौका पाकर “खिलखिला” रहीं हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त होने वाली कंपलीट ब्लड काउंट (सीबीसी)जांच की सुविधा तक मरीजों से दूर है। कहीं रीजेंट न होने से तो कहीं टेक्नीशियन की कमी व मशीन खराब होने से यह जांच ठप है।

स्वास्थ सेवायें बन गई हैं रेत का महल, खिल खिला रहीं बीमारियां !

परिणाम स्वरूप मरीजों को इस साधारण जांच के लिए भी निजी पैथोलॉजी या शहर की दौड़ लगानी पड़ रही है। जिले की करीब 20 लाख आबादी के बीच आठ सीएचसी और 51 पीएचसी हैं। बहेरी, स्योढ़ा, बिसंडा, कमासिन, नरैनी, बबेरू, जसपुरा व अतर्रा सीएचसी सहित लगभग 20 में सीबीसी जांच की व्यवस्था है, लेकिन इनमें से किसी में भी यह जांच नहीं हो रही। मशीनें शोपीस बनी हैं। बबेरू व अतर्रा समेत कई सीएचसी में रीजेंट न होने से जांचें ठप है। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि सीबीसी जांच न होने की जानकारी नहीं दी गई। दो-तीन दिन में व्यवस्था दुरुस्त करेंगे। जहां रीजेंट की कमी से मशीन बंद है, उसे शुरू किया जाएगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन में बांदा करेगा महत्वपूर्ण भागेदारी: रामकेश निषाद

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की ‘संवेदनशील’ छवि: समस्याओं पर एक्शन, कहा- समाधान ही मेरा ‘धर्म’

City News Uttar Pradesh

एम्बुलेंस से ढो रहे खाद क्या कालाबाजारी की है मिसाल : वीडियो वायरल से मचा हड़कम्प !

City News Uttar Pradesh

यूपी : डीजीपी मुकुल गोयल पर योगी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, पद से हटाकर बनाया गया डीजी नागरिक सुरक्षा

‘हर घर नल’ का ढोंग: हलक सूखा, सहेवा में जल जीवन मिशन की पाइपलाइन ‘उगल’ रही हवा

City News Uttar Pradesh Desk

पुलिस भर्ती का काला कारोबार: नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे 35 लाख, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़