26.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda  : गजब, चोरी का खुलासा न होने पर शिक्षक ने किया इनाम का एलान …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चोरी का खुलासा पुलिस द्वारा न कर पाने पर पीड़ित ने पुलिस को कामयाब होने पर इनाम की घोषणा कर चोरी की घटना को खास चर्चा दे दी है। मामलाअतर्रा कस्बे से संबंधित है।जीवनभर की गाड़ी कमाई चोरी चले जाने के बाद पीड़ित शिक्षक रोज ही थाने के चक्कर लगा रहा है। एक माह से ज्यादा का समय बीत गया और पुलिस कोई सुराग नहीं पा सकी । अब पीड़ित ने सीओ और इंस्पेक्टर को पत्र देकर पर्दाफाश किए जाने पर 51 हजार पुरस्कार दिए जाने को कहा है। उसको यकीन है कि पुलिस अब जल्द चोरी का खुलासा कर देगी।


ब्रह्म नगर निवासी शिक्षक शिवशरण उपाध्याय पैलानी-डेरा स्थित विद्यालय पढ़ाने और परिवारीजन चित्रकूट गए थे। गेट से कूदकर घुसे चोरों ने अलमारी तोड़कर नकदी सहित पांच लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात ले गए थे। जब 26 फरवरी की देर शाम शिक्षक घर पहुंचे तो चोरी होने की जानकारी हुई। कस्बा इंचार्ज सूरज पांडेय ने जांच पड़ताल करते हुए शीघ्र खुलासे का आश्वासन भी दिया। एक माह से ज्यादा हो जाने से शिक्षक ने पुलिस क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक को पत्र देते हुए शीघ्र खुलासे की मांग की है। साथ ही सफलता प्राप्त करने वाली पुलिस टीम को इक्यावन हजार रुपये नकद धनराशि देने की बात कही है। थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा का कहना है की सुरागरसी की जा रही है, चोरी घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। इनाम की धनराशि की जानकारी नहीं है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : “संगठन सृजन अभियान” के तहत कांग्रेस कर रही संगठन का सृजन

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें नेत्र शिविरों का रचा इतिहास : मरीजों का दिल कर उठा वाह

City News Uttar Pradesh

Banda : पंचायत चुनाव, 969 मतदान केंद्रों पर मतदान कल …

बांदा पुलिस द्वारा राठ में अवैध गुटखा फैक्ट्री पकड़े जाने में कोतवाल निलंबित, पांच एसएचओ हुए इधर से उधर

City News Uttar Pradesh

प्रेमिका पर पहरा और पिटाई से आहत युवक ने खाया जहर: गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘बेटियों’ की ‘शिक्षा को पंख’: दो नए स्कूल शुरू, आठ सौ छात्राओं को मिलेगा आवासीय लाभ

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़