– विनोद मिश्रा
बांदा। पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को अपनी पार्टी से विधानसभा का चुनाव लड़ायेगे। कहा की मेरा 19 साल का राजनीतिक साथ है। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की मुलाकात के बाद सूबे के सियासी गलियारों में सुगबुगाहट बढ़ गई है।

बुधवार को ओम प्रकाश राजभर ने मुख्तार अंसारी से मुलकात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्तार से मेरा 19 साल का राजनीतिक साथ है। भाजपा माफिया कहती है, लेकिन यूपी सरकार में एक तिहाई लोग अपराधी हैं। मैं व्यक्तिगत तौर पर उनका समर्थन करूँगा।

मुख्तार की इतनी हैसियत है कि वो अपने बल पर चुनाव जीत सकते हैं। वो जहां से भी चुनाव लड़ने का फैसला करेंगे, अपनी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़वाऊंगा। कहा कि गरीब मुख्तार अंसारी को अपना मसीहा मानते हैं।

मंगलवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मुख्तार अंसारी से मुलाकात की थी। उनके साथ मुख्तार का बेटा अब्बास अंसारी भी था। जेल से वापस लौटते समय पुलिस ने उनकी गाड़ियों की चेकिंग की। जिस पर वो काफी नाराज हुए।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मेरा कत्ल करवा सकती है या फिर ऐसी ही किसी चेकिंग में मेरी गाड़ी में चरस गांजा रख कर मुझे फंसा सकती है। बीजेपी यह इसलिए कर रही है क्यूंकि यूपी में उसका खेल खत्म हो गया है।बंगाल के बाद अब उत्तर प्रदेश में खदेड़ा होगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
