
- विनोद मिश्रा
बांदा। परिवहन विभाग द्वारा संचालित “एकमुश्त समाधान योजना” वाहन मालिकों के लिए राहत का एक सुनहरा अवसर बनकर आई है। इस योजना के तहत बकाया टैक्स और पेनाल्टी में शतप्रतिशत छूट दी जा रही है। जो वाहन मालिकों के लिए बेहद फायदेमंद है। योजना का लाभ उठाने के लिए अब केवल 20 दिन का समय बचा है।

इस योजना के अंतर्गत दो प्रकार के वाहनों को वर्गीकृत किया गया है। 7500 किलोग्राम तक के वाहनों के लिए रुपया 200 पंजीकरण शुल्क और 7500 किलोग्राम से अधिक भार वाले वाहनों के लिए रुपया 500 पंजीकरण शुल्क जमा करना अनिवार्य है। इसके साथ ही जो वाहन मालिक टैक्स में बकाया राशि के साथ पेनाल्टी भी चुका रहे हैं, उन्हें इस योजना के तहत पेनाल्टी पर शतप्रतिशत छूट दी जाएगी। यह योजना 6 नवंबर 24 से 5 फरवरी 25 तक लागू है। अब केवल 20 दिन का समय है।

एआरटीओ शंकरजी सिंह ने वाहन मालिकों से विशेष अपील की है कि वे समय रहते इस योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा, “यह योजना वाहन मालिकों के लिए एक सुनहरा मौका” है। पेनाल्टी से पूरी छूट प्राप्त करने के लिए जल्द से जल्द परिवहन कार्यालय में पंजीकरण शुल्क जमा करें और अपने बकाया टैक्स का निपटारा करें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
