
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिलाधिकारी के रूप में यहां तैनात रहे “नगेंद्र प्रताप का तबादला एवं जे रिभा की यहां तैनाती” शुक्रवार को “चर्चा का विषय” बन गई है। रहस्य यह है की सीएम योगी ने नगेंद्र प्रताप की मुराद पूरी कर दी ! नगेंद्र काफी दिनों से अपना तबादला आगरा के आस-पास चाह रहे थे ! उन्हें “मन मांगी मुराद” मिल गई। उनका इसी वर्ष रिटारयरमेंट भी हैं।

वैसे बांदा जिले के इतिहास में इतना सहज और सरल डीएम शायद पहले कभी नहीं आया था ! उनकी कार्य शैली अपने लगभग “छह महीने के कार्यकाल में आम और खास सबके लिये सुलभ” रही। उनके सहायक अधिकारी एवं कर्मचारी गण तबादला की सूचना पर इसी संदर्भ में आपसी वार्ता में दिनभर मशगूल रहे।

उनके मातहत प्रशानिक अधिकारियों की माने तो “नागेंद्र प्रताप पारिवारिक परिस्थितियों के चलते” लगभग दो माह से अपने “तबादले के लिये प्रयासरत” थे। वह मूल रूप से इटावा जनपद के निवासी हैं। आस-पास ही स्थानातंरण भी चाहते थे। इसके पहले भी “उन्होंने आगरा -मथुरा में ही अपनी सेवाकाल के चौदह वर्ष” गुजारे हैं।

खैर, नये डीएम जे रिभा की बात करें तो उनकी डीएम के रूप में यहां पहली पोस्टिंग है। 2015 बैच की जे रिभा तमिलनाडु की हैं। उनके कैरियर की शुरुआत 2017 में एसडीएम बनारस से हुई। सितंबर 2017 से 2019 तक प्रयागराज और मैनपुरी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रहीं। 2019 से 2021 तक आगरा में सीडीओ और 2021 से 2022 तक लखनऊ में एडिशनल डायरेक्टर सूडा का पद संभाला। नवंबर 2022 में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में डायरेक्ट रहने के बाद यहां स्थानांतरित किया गया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
