City News Uttar Pradesh
यूपी एमएलसी चुनाव: भाजपा ने घोषित किए 30 उम्मीदवारों के नाम, दूसरे दलों से आए नेताओं को भी टिकट
उत्तर प्रदेश

यूपी एमएलसी चुनाव: भाजपा ने घोषित किए 30 उम्मीदवारों के नाम, दूसरे दलों से आए नेताओं को भी टिकट

 

  • ( ब्यूरों रिपोर्ट )

यूपी विधानसभा चुनाव के बाद विधान परिषद चुनाव की भी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत पाने वाली भारतीय जनता पार्टी की नजर विधान मंडल के उच्च सदन में भी भारी रहने की है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान वाले 30 क्षेत्रों के लिए अपने प्रत्याशियों का नाम घोषित कर दिया है।

यूपी एमएलसी चुनाव: भाजपा ने घोषित किए 30 उम्मीदवारों के नाम, दूसरे दलों से आए नेताओं को भी टिकट
UP MLC elections: BJP announces names of 30 candidates, tickets to leaders from other parties

भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी तथा भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता को लखीमपुर खीरी तथा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी को भी विधान परिषद के चुनाव के मैदान में उतारा है। भाजपा ने लखनऊ-उन्नाव विधान परिषद सीट के चुनाव के लिए रामचंद्र प्रधान को अपना प्रत्याशी बनाया है। सीतापुर से पवन सिंह चौहान को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। अभी वह भाजपा के शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भी हैं। भाजपा ने हरदोई की विकास खण्ड कछौना के तीन बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके अशोक अग्रवाल को अपना एमएलसी प्रत्याशी बनाया है।
महोबा के भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर को भाजपा की ओर से बांदा-हमीरपुर एमएलसी सीट के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया है। विधान परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आगरा-फिरोजाबाद से अपने पुराने कार्यकर्ता विजय शिवहरे को प्रत्याशी घोषित किया है। वह वर्तमान में प्रदेश मंत्री है। इससे पहले वह महानगर अध्यक्ष पद का दायित्व संभाल चुके हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा को जब प्रचंड जीत मिली थी और आगरा की सभी सीटों पर विजय प्राप्त की थी तब विजय शिवहरे महानगर अध्यक्ष थे। इससे पहले वह युवा मोर्चा के विभिन्न पदों पर भी रह चुके हैं।
समाजवादी पार्टी में रहने के दौरान दो बार मंत्री और विधान परिषद सदस्य रहे नरेंद्र सिंह भाटी पर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा दांव खेला है। भाजपा ने उन्हें विधान परिषद निकाय चुनाव के लिए गौतमबुद्ध नगर-बुलंदशहर सीट से प्रत्याशी बनाया है।भाजपा ने पूर्व सांसद हरिओम पांडेय को अयोध्या-अंबेडकरनगर से एमएलसी प्रत्याशी घोषित किया है। भीटी ब्लाक के वीरसिंहपुर के रहने वाले हरिओम पांडेय 2014 में अंबेडकरनगर लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर सांसद रह चुके हैं। 2019 के चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी वह कटेहरी सीट से भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार थे।

– बीजेपी ने दूसरे दलों से आए लोगों को दिए टिकट

इनके अलावा मथुरा-एटा-मैनपुरी सीट से ओमप्रकाश सिंह, मथुरा-एटा-मैनपुरी की दूसरी सीट से आशीष यादव आशु, अलीगढ़ से ऋषिपाल सिंह, बुलंदशहर सीट से नरेंद्र भाटी, मेरठ-गाजियाबाद से धर्मेंद्र भारद्वाज और मुजफ्फरनगर-सहारनपुर सीट से वंदना मुदित वर्मा को टिकट दिया गया है।
बीजेपी ने दूसरे दलों से इस्तीफा देकर आए विधान परिषद के सदस्यों को टिकट दिया है. इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर और पूर्वांचल की बलिया सीट शामिल है। गोरखपुर में सीपी चंद इसके पहले के चुनाव में सपा के टिकट पर जीते थे. बाद में वो बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी ने उन्हें विधान परिषद चुनाव के मैदान में उतारा है। इसी तरह सपा छोड़कर बीजेपी में रविशंकर सिंह पप्पू को बीजेपी ने टिकट दिया है।

यूपी एमएलसी चुनाव: भाजपा ने घोषित किए 30 उम्मीदवारों के नाम, दूसरे दलों से आए नेताओं को भी टिकट
UP MLC elections: BJP announces names of 30 candidates
यूपी एमएलसी चुनाव: भाजपा ने घोषित किए 30 उम्मीदवारों के नाम, दूसरे दलों से आए नेताओं को भी टिकट
UP MLC elections: BJP announces names of 30 candidates

यूपी एमएलसी चुनाव: भाजपा ने घोषित किए 30 उम्मीदवारों के नाम, दूसरे दलों से आए नेताओं को भी टिकट

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ब्लॉक प्रमुख व तहसीलदार समेत ‘नौ’ पर धोखाधड़ी का मुकदमा: जमीन घोटाले में बड़ा एक्शन !

City News Uttar Pradesh

यूपी पुलिस ने उन्नाव कांड का किया राजफाश, दो आरोपित गिरफ्तार, एकतरफा प्यार में की थी हत्या …

City News Uttar Pradesh

बांदा में अद्भुत शिव भगवान की मूर्ति : गले से फूटी जलधारा

बुंदेलखंड में मगरमच्छों का ‘कुनबा’ हुआ दो गुना: नदी में धूप सेंकते आते हैं नजर

अखिलेश यादव के प्लेन को लैंडिंग की नहीं मिली अनुमति, बिफरी सपा ने कहा- अहंकार का जल्द होगा अंत !

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल बच्चों के लिये बनीं सुरक्षा कवच : मकर संक्रांति तक स्कूल किये बंद

ब्रेकिंग न्यूज़