
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने बबेरू तहसील के मझीवां ग्राम पंचायत में दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने आम रास्ता, नाली और खड़ंजा की बदहाल स्थिति की शिकायत की, जिससे गांववासियों को आने-जाने में भारी दिक्कतें हो रही थीं। इन समस्याओं को देखकर जिला पंचायत अध्यक्ष दंग रह गए।

ग्रामीणों ने बताया कि खराब रास्तों और बंद नालियों के कारण गांव में जलभराव की समस्या हो रही है, जिससे न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को बुलाकर निर्देश दिए कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का निराकरण किया जाए।

अधिकारियों को फटकार लगाते हुए साफ-सफाई और मरम्मत कार्य तुरंत शुरू करने के आदेश दिए। कहा कि गांववासियों को ऐसी दिक्कतों का सामना नहीं करना चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी बुनियादी सुविधाएं जल्द से जल्द बहाल हों।अधिकारियों के निर्देशानुसार संबंधित विभाग ने सफाई और मरम्मत कार्य तुरंत शुरू कर दिया। इस दौरान सुनील पटेल ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि गांव की अन्य समस्याओं का भी जल्द समाधान किया जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
