28.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News- कोरोना किट में पंचायत विभाग ने की लूट

– डीएम, सीडीओ और डीपीआरओ की मिली भगत से सरकारी पैसा लूटा गया

– दो गुने दामों पर खरीदी गई कोरोना जांच किट

रिपोर्ट – सतीश सिंह

संभल- जनपद में कोरोना जांच किट के नाम पर पंचायत विभाग ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में इन्फ्रा थर्मामीटर और ऑक्सीमीटर की खरीददारी की थी लेकिन बाजार रेट से दोगुना कीमत पर खरीददारी कर के जिले के आला अधिकारियों ने जमकर लूट की । दूसरे जनपद के गांव से संचालित फर्म से की दोनों संयंत्रों की खरीद, बाजार में थर्मामीटर और ऑक्सीमीटर की कीमत लगभग 2800/ रुपये है जबकि पंचायत में खरीद कर दीए गए दोनों की कीमत 4800/ रुपये के बिल भुगतान के लिए ग्राम सचिवों और ग्राम प्रधानों को थमाए गए है जिनमें कुछ लोगों ने भुगतान कर भी दिया और कुछ प्रक्रिया में है । जिला अधिकारी, मुख्य बिकास अधिकारी और डीपीआरओ तीनों सरकारी पैसा लूटने का काम कर रहे है ।
योगी सरकार बनते ही जनता ने सोचा था कि अब भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा लेकिन और ज्यादा देखने को मिल रहा है । देश और प्रदेश में कोरोना वायरस से सभी जनता परेशान है लेकिन अधिकारी कोरोना काल में भी मोटी कमाई करने में जुटे है और सरकारी पैसे की जमकर लुटाई कर रहे है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना बीमार कन्ट्रोल करने के लिए सरकारें बहुत गंभीर है जिससे जल्दी से जल्दी इससे निपटा जा सके । इसी प्रयास के तहत सरकार सभी की जांच यथा शीघ्र कराना चाहती है जिसके लिए सरकार के आदेशानुसार जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत में बीमारी की जांच करने के लिए एक एक कोरोना किट खरीदने के निर्देश दिये गये थे, लेकिन इसमें भी जमकर घोटाला किया गया।

कोरोना किट जिले पर डीपीआरओ द्वारा दूसरे जनपद के गांव से संचालित फर्म से थोक में थर्मामीटर और ऑक्सीमीटर की खरीददारी की गई और सभी का बिल भुगतान के लिए ग्राम सचिवों और ग्राम प्रधानों को थमाए दिया गया लेकिन दोनों संयंत्रों की खरीद का बिल बाजार मूल्य से दोगुना कीमत 4800/ रुपये का भुगतान करने के निर्देश दिये। जनपद की कुछ ग्राम पंचायत ने इसका भुगतान कर भी दिया और कुछ का शेष प्रक्रिया में है। बाजार में दोनों संयंत्रों की कीमत 2200/ रुपये के लगभग है लेकिन डीएम, सीडीओ, डीपीआरओ की मिलीभगत से 4800/ रुपये के बिल भुगतान के लिए दे दिए गए। जनपद में 556 ग्राम पंचायत होने के कारण पूरे जनपद से लाखों रुपये के घोटाले को अंजाम दिया गया ।
कुछ ग्राम प्रधानों से संपर्क किया गया तो बताया गया कि यह थर्मामीटर और ऑक्सीमीटर पंचायत विभाग से दिया गए थे जिनकी कीमत भुगतान के लिए 4800/रुपये के बिल थमाए गए है जिन्हे यथा शीघ्र भुगतान किया जा रहा है । जब प्रधानों से कीमत अधिक होने की बात की गई तो उन्होंने ने भी 4800/ रुपये अधिक होने की बात कही ।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कांग्रेस भाजपा सरकार पर ‘बरसी’ : बोली झूठ और विपक्ष दमन की नहीं चलेगी ‘राजनीति’

नवरात्र पर विशेष: प्रशासन नें नवजात दस बच्चियों का रखा नाम “शैलजा” गूंजा सोहर

City News Uttar Pradesh

सरकारी योजना कागज़ों में सफल, ज़मीन पर फेल: 15 दिन से सूखी टोटियां, पानी को ‘तरसे’ लोग

City News Uttar Pradesh

पदोन्नति के साथ एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र को मिला दिवाली का तोहफा …

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन की स्वतंत्रता दिवस पर हुंकार: ‘पीडीए’ को ‘हक’ और संविधान की ‘रक्षा’ असली ‘आजादी’, 2027 पर साधा निशाना

City News Uttar Pradesh Desk

उमस भरी गर्मी बनीं बीमारी का सबब : डायरिया के मरीजों का बढ़ रहा ग्राफ

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़