29.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
राजनीति

News-ड्रग मामले में वाली वुड दो खेमे में बंटा! जया बच्चन के बंगले की बढ़ी सुरक्षा।

 

विनोद मिश्रा

संसद में ड्रग्स मामले पर बयान देने के बाद मुंबई में जया बच्चन के जुहू में स्थित बंगले के बाहर मुंबई पुलिस की ओर से अतिरिक्त सुरक्षा दी गई है. बॉलीवुड में ड्रग्स के मुद्दे पर संसद से सड़क तक घमासान मचा हुआ है. गोरखपुर से भजपा सांसद रवि किशन ने लोकसभा में बॉलीवुड में ड्रग्स का मुद्दा उठाया. इसके बाद समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने राज्यसभा में अपने भाषण के दौरान रवि किशन पर हमला बोला और कहा कि इंडस्ट्री के कुछ लोग ‘जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं.’ ड्रग्स मामले में बॉलीवुड भी दो खेमों में बंट गया है.

इस बीच सपा सांसद जया बच्चन के संसद में ड्रग्स विवाद पर दिए गए बयान के बाद मुंबई में उनके घर के बाहर एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन के मामले पर जया बच्चन ने संसद में कहा था कि यह बॉलीवुड इंडस्ट्री की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है.

समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने राज्यसभा में कहा कि मनोरंजन जगत के लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से भड़काया जा रहा है. इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने वाले लोगों ने इसे नाली (गटर) कहा है. मैं इससे पूरी तरह से असहमत हूं. मुझे उम्मीद है कि सरकार ऐसे लोगों को इस तरह की भाषा का उपयोग नहीं करने के लिए कहती है. इसके अलावा उन्होंने रवि किशन पर भी हमला बोला था और कहा था कि इंडस्ट्री के कुछ लोग ‘जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं’.

बता दें कि रवि किशन ने कहा था, ‘नशीले पदार्थों की तस्करी और लत की समस्या बढ़ रही है. उन्होंने कहा, ‘ड्रग्स की लत फिल्म इंडस्ट्री में भी है. कई लोगों को पकड़ा गया है. एनसीबी बहुत अच्छा काम कर रहा है. दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर, सजा देने और पड़ोसी देशों की साजिश के अंत के लिए मैं केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा-कांग्रेस गठबंधन में ‘बांदा-नरैनी सीट’ कांग्रेस के खाते में ? नवरात्र में ऐलान, टिकट की होड़ तेज

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी चुनाव 2022: भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते बोले- डिप्टी सीएम केशव मौर्य, अभी ट्रेलर देखा है पूरी पिक्चर बाकी है

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट ‘जल प्रलय’ में सांसद कृष्णा ‘लापता’ ? जनता कर रही ‘तलाश’ !

City News Uttar Pradesh Desk

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने यूपी में नौ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, वाराणसी में पीएम मोदी को टक्कर देंगे अजय राय

यूपी चुनाव 2022: बसपा सुप्रीमो मायावती बोलीं- बसपा के निष्कासित नेताओं को शामिल करने से किसी पार्टी का नहीं होगा भला

City News Uttar Pradesh

राजनीति : लोकसभा चुनावों को लेकर बसपा ने बनाई नई रणनीति, सेक्टर पदाधिकारी सीधे मायावती को करेंगे रिपोर्ट

ब्रेकिंग न्यूज़