29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
नवरात्र पर विशेष: प्रशासन नें नवजात दस बच्चियों का रखा नाम "शैलजा" गूंजा सोहर
उत्तर प्रदेश

नवरात्र पर विशेष: प्रशासन नें नवजात दस बच्चियों का रखा नाम “शैलजा” गूंजा सोहर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नवरात्र पर्व जिले में नवेली बुंदेली कन्या महोत्सव के रूप में मनाया गया। खासियत यह रही की नवरात्र के दिन अस्पताल में जन्म ली दस कन्याओं का नाम “शैलजा” रखा गया।

नवरात्र पर विशेष: प्रशासन नें नवजात दस बच्चियों का रखा नाम "शैलजा" गूंजा सोहर
Special on Navratri: Administration named ten newborn girls as “Shailja” Gunja Sohar

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल आरपीसिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक विपिन कुमार मिश्रा की अध्यक्षता मेें यह नामकरण संपन्न हुआ। कार्यक्रम उपरोक्त स्थल पर सम्पन्न हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिलाधिकारी अनुराग पटेल, पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, प्रशिक्षु आईएएस जगत सांई, नगर मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा, उप जिलाधिकारी सदर सुरभि शर्मा की मौजूदगी में कन्या जन्मोत्सव की धूम रही।

नवरात्र पर विशेष: प्रशासन नें नवजात दस बच्चियों का रखा नाम "शैलजा" गूंजा सोहर
Special on Navratri: Administration named ten newborn girls as “Shailja” Gunja Sohar

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन नवेली-बुन्देली कन्या जन्मोत्सव पर 10 बच्चियों का जन्मोत्सव केक काटकर , सोहर गीतों की स्वरलहरी में मनाया गया। बच्चियों की माता आरती पाल, सनैना देवी, आरती, पूनम, डाली, चन्द्रकली, कोमल, शिवरानी, बबिता देवी, माया की नवजात बच्चियों का जन्मोत्सव जिला अस्पताल में गूंजा। जन्म प्रमाण देकर माताओं को सम्मानित किया गया।

नवरात्र पर विशेष: प्रशासन नें नवजात दस बच्चियों का रखा नाम "शैलजा" गूंजा सोहर
Special on Navratri: Administration named ten newborn girls as “Shailja” Gunja Sohar

आयुक्त आरपी सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा चलाये जा रहे नवेली-बुन्देली कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है। उनके द्वारा जनपद में जनता के लिए अन्य विभिन्न प्रकार के नवाचार कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, जो समाज के लिए बहुत उपयोगी एवं लाभ परक हैं। नवरात्रि के प्रथम दिवस जन्मी इन 10 बेटियों का नाम माॅ शैलपुत्री के नाम पर ‘‘शैलजा’’ रखा गया।

नवरात्र पर विशेष: प्रशासन नें नवजात दस बच्चियों का रखा नाम "शैलजा" गूंजा सोहर
Special on Navratri: Administration named ten newborn girls as “Shailja” Gunja Sohar

पुलिस उप महा निरीक्षक विपिन मिश्रा ने कहा कि जिस तरह जिलाधिकारी ने निजी प्रयासों से इस नवेली-बुन्देेली पहल का शुभारम्भ किया है, यह बहुत ही प्रशंसनीय है। लोग कहते हैं बेटे सौभाग्य से जन्म लेते हैं परन्तु बेटियां परम सौभाग्य से जन्म लेती हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

मां दुर्गा के उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं ( शरद मिश्रा - संपादक इन चीफ, सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम बने जेम्सबांड : मरोली खंड दो और अछरोड पर गाज, आधी रात को 44 बालू ट्रकों का चालान

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नेत्र रोगियों के बनें मसीहा : मरीज कर रहे गुण गान

City News Uttar Pradesh

यूपी सरकार ने ‘कफ सिरप’ पर कसी नकेल: अब डाक्टर के पर्चे पर ही मिलेगी दवा, केमिकल की भी होगी जांच

City News Uttar Pradesh

यूपी : माननीय विधायक की ठसक हुई खत्म, पूर्व होते ही मुख्तार अब बांदा जेल का साधारण बंदी

किसान कैसे बने कुबेर, जब योजनायें हो रही ढेर : अधिकारी अपनी भर रहे जेब !

City News Uttar Pradesh

चोर हुए बेख़ौफ़ : बांदा और अतर्रा में दो कारों के शीशे टूटे …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़