24.7 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
नाम एक्सप्रेस, रफ्तार पैसेंजर जैसी: रेल यात्री हुए परेशान, स्पीड और बोगियां बढ़ाने की मांग
उत्तर प्रदेश

नाम एक्सप्रेस, रफ्तार पैसेंजर जैसी: रेल यात्री हुए परेशान, स्पीड और बोगियां ‘बढ़ाने’ की मांग

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले से होकर गुजरने वाली “कई प्रमुख ट्रेनों की धीमी रफ्तार और सीमित डिब्बों” के कारण “यात्रियों को भारी परेशानी” का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर कानपुर से बांदा होते हुए खजुराहो तक चलने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन में “अत्यधिक भीड़” के कारण “यात्रियों की यात्रा बेहद कठिन” हो गई है। यात्रियों ने उत्तर मध्य रेलवे के मंडल प्रबंधक से ट्रेन में अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाने और अन्य ट्रेनों की गति सुधारने की मांग की है।

नाम एक्सप्रेस, रफ्तार पैसेंजर जैसी: रेल यात्री हुए परेशान, स्पीड और बोगियां बढ़ाने की मांग

यात्रियों का कहना है कि कानपुर से चलकर बांदा होते हुए खजुराहो जाने वाली और वापस लौटने वाली मेमू ट्रेन में फिलहाल केवल आठ डिब्बे ही लगाए जाते हैं। इस ट्रेन से बड़ी संख्या में श्रद्धालु खजुराहो के पास स्थित बागेश्वर बालाजी सरकार के दर्शन के लिए यात्रा करते हैं। खासकर शुक्रवार और सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक होती है, जिससे ट्रेन में अत्यधिक भीड़ हो जाती है। यात्रियों का कहना है कि आस्था और श्रद्धा को देखते हुए रेलवे प्रशासन को इस ट्रेन में कम से कम चार अतिरिक्त बोगियां बढ़ानी चाहिए, ताकि लोगों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा मिल सके।

नाम एक्सप्रेस, रफ्तार पैसेंजर जैसी: रेल यात्री हुए परेशान, स्पीड और बोगियां बढ़ाने की मांग

इसके अलावा यात्रियों ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस की धीमी गति पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि नाम भले ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस हो, लेकिन इसकी रफ्तार मेमू ट्रेन से भी कम महसूस होती है। यह ट्रेन कई छोटे-छोटे स्टेशनों पर रुकती हुई चलती है, जिससे यात्रियों का काफी समय बर्बाद होता है। जबकि यात्रियों से किराया एक्सप्रेस ट्रेन का लिया जाता है।

नाम एक्सप्रेस, रफ्तार पैसेंजर जैसी: रेल यात्री हुए परेशान, स्पीड और बोगियां बढ़ाने की मांग

यात्रियों का कहना है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस का मार्जिन टाइम कम करते हुए इसकी गति बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि यात्रियों को वास्तव में एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा मिल सके। इसी तरह प्रयागराज से चलकर ग्वालियर तक जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस को लेकर भी यात्रियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। पहले यह ट्रेन प्रयागराज से झांसी तक चलती थी और पैसेंजर ट्रेन के रूप में जानी जाती थी। बाद में इसका विस्तार ग्वालियर तक कर दिया किराया गया, जो यात्रियों के लिए अच्छी पहल है। लेकिन स्टापेज कम किये जाने की जरूरत है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बादलों की आवाजाही के बीच बढ़ गया तापमान, जनता में हलाकान

बांदा की ‘तिजोरी’ में चित्रकूट का 32 करोड़ 29 साल से डंप: मचा शासन स्तर पर ‘हड़कम्प’ !

City News Uttar Pradesh Desk

महोबा : जेल निर्माण में लगे श्रमिक की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, पैर फिसलने से हुई घटना

City News Uttar Pradesh

अपर एसपी ने संभाला कार्यभार, मातहतों को दिए निर्देश …

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में औरंगजेब से जुड़ा ‘दिलचस्प’ अध्याय: ‘मुगल बादशाह’ ने बनवाया था ‘बालाजी मंदिर’

City News Uttar Pradesh

News : डीएम आनन्द ने बालू माफियाओं के आनन्द में डाला खलल, मचा हड़कंप और हुई कारवाई…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़