26.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में ट्रैफिक व्यवस्था रसातल में पहुंची : ई-रिक्शा चालक हो गये हैं बेलगाम
उत्तर प्रदेश

बांदा में ट्रैफिक व्यवस्था रसातल में पहुंची : ई-रिक्शा चालक हो गये हैं बेलगाम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर में टैफ्रिक व्यवस्था जिम्मेदारों की लापरवाही से रसातल में पहुंच गई है। बेलगाम हो चुके ई-रिक्शा चालक व्यवस्था सुधार में कोढ़ में खाज से हो गये है। आपस में मैं आगे की तूं आगे की होड़ में निकलने तथा सवारियां भरने के चक्कर में तेज गति में चलते हैं। जहां मन आया, वहां खड़े होकर सवारियां भरने का काम शुरू हो जाता है।

बांदा में ट्रैफिक व्यवस्था रसातल में पहुंची : ई-रिक्शा चालक हो गये हैं बेलगाम
Traffic system in Banda has reached the abyss: E-rickshaw drivers have become unruly.

इससे जगह-जगह जाम लग जाता है। सड़क पर चलने वाले लोग जाम के झाम में फंस जाते हैं। परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिछले वर्ष जिलाधिकारी के निर्देश पर ई-रिक्शा चालकों पर लगाम लगाने के लिए इनके लिए बकायदा पुलिस चौकियों के आसपास खड़े होने के स्टैंड बनाए गए। प्रत्येक चौराहे के ई-रिक्शा का रूट व शुल्क निर्धारित किया। नगर पालिका ने इनका पंजीयन किया। लेकिन यह व्यवस्था कुछ ही दिन में धड़ाम हो गई।

बांदा में ट्रैफिक व्यवस्था रसातल में पहुंची : ई-रिक्शा चालक हो गये हैं बेलगाम
Traffic system in Banda has reached the abyss: E-rickshaw drivers have become unruly.

आलम यह है कि शहर में तीन हजार रिक्शा चल रहे है। इनमें आधे से ज्यादा का न तो नगर पालिका के पास कोई रिकार्ड है और न ही पुलिस व परिवहन विभाग के पास। इनकी धमाचौकड़ी से लोग खासे परेशान है। 25 फीसदी चालक नाबालिग है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही है। मुख्य बाजार में इनके चलते आवागमन बुरी तरह फंस जता है। यातायात पुलिस दूर-दूर तक नजर नहीं आती।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- धान खरीद ऩे केन्द्रों पर पकड़ी रफ्तार, पर भुगतान की गति कर रही परेशान

City News Uttar Pradesh

बबेरू विधान सभा : भाजपा के पूर्व विधायक भरने लगे चुनावी चौकड़ी

विधायक प्रकाश का चमत्कार : महानगर बनाने की दिशा में मिली एक और कामयाबी

City News Uttar Pradesh

चर्चित कारतूस कांड: दोषी पाए गए 24 पुलिसकर्मियों को दस-दस साल की कैद, 13 साल बाद फैसला आते ही मुरझा गए चेहरे

City News Uttar Pradesh

वक्फ की जमीन पर अवैध कब्जों का बोलबाला: 827 संपत्तियां सरकारी भूमि पर, प्रशासन मौन !

City News Uttar Pradesh Desk

विस चुनाव: एसपी अभिनदंन ने पुलिस फोर्स व सीआरपीएफ बटालियन के साथ किया पैदल मार्च

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़