City News Uttar Pradesh
बिजली विभाग को 27 अरब के बोल्ट का झटका : कोमा में पहुंच सी गई हालत
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग को 27 अरब के बोल्ट का झटका : कोमा में पहुंच सी गई हालत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बिजली विभाग को 27 अरब के बोल्ट का झटका लगा है। इसके चलते इसके चलते माली हालत कोमा में है ! चार लाख उपभोक्ता लईया करारी किये हैं। “हजारों की संख्या में छिप कर गुरिल्ला झटका” दे रहें हैं। आर्थिक संकट और बिल भुगतान के बहुत बड़े संकट से चित्रकूटधाम मंडल जूझ रहा है। बिजली विभाग के “27 अरब रुपये बकायेदारों ने फंसा” रखे हैं। विभाग के बकायेदारों की संख्या चार लाख से अधिक है, जिनमें 60 हजार तो ऐसे बकायेदार हैं, जिनका कुछ पता ही नहीं चल रहा। ऐसे में “मंडल में वसूली के लिए विभाग का फोन घुमाओं अभियान बेमतलब” साबित हो रहा है।

बिजली विभाग को 27 अरब के बोल्ट का झटका : कोमा में पहुंच सी गई हालत
Electricity department got a shock of Rs 27 billion bolt: condition reached coma

चित्रकूट धाम मंडल में बिजली विभाग के 6.42 लाख से अधिक व्यवसायिक व घरेलू और सौभाग्य योजना के कनेक्शन धारक है। इनमें 4.16 लाख से अधिक कनेक्शन धारकों पर विभाग का करीब 27 अरब से अधिक बकाया है। शासन के आदेश पर बकायेदारों को बकाया जमा करने को प्रेरित करने के लिए फोन करों अभियान शुरू किया था, लेकिन इनमें 60 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने विभाग का एक दो बार फोन रिसीव किया।

बिजली विभाग को 27 अरब के बोल्ट का झटका : कोमा में पहुंच सी गई हालत
Electricity department got a shock of Rs 27 billion bolt: condition reached coma

बताया जाता है कि “विभाग से बचने के लिए तमाम बड़े बकायेदारों ने या तो अपने फोन बंद” कर रखे हैं या फिर “सिम ही बदल” दिया है। “मजे की बात तो यह है कि विभाग जब इन्हें ढूंढने के लिए निकला तो उसे इनके पतों पर मकान ही ढूंढे नहीं मिले”। विभाग ने इनकी आरसी काटकर तहसील भेजना शुरू कर दिया है। एक लाख से अधिक एक लाख उपभोक्ताओं की विभाग ने आरसी काटकर तहसीलों को भेज दी है।


मंडल के चारों जनपदों में अप्रैल माह से बकायेदारों के विरूद्ध चलाए गए अभियानों में एक लाख से अधिक के 51,501 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए है। अन्य को नोटिस जारी किया गया है। छोटे बकायेदारों को बकाया जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। करीब 20 अरब से अधिक बकायेदारी जमा भी कराई गई। चित्रकूट मंडल के मुख्य अभियंता सुनील कपूर का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर बंद है। उनसे संपर्क कर मोबाइल नंबर अपडेट कराए जाएंगे। बकाये की वसूली के लिए घर-घर पहुंचा जाएगा। बड़े बकायेदारों की आरसी जारी होगी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : तीन दिवसीय लाकडाउन में पूरी तरह बंद रहे बाजार, बेपरवाह लोग सड़क पर आए नजर, प्रमुख मार्गो में रही चहल-पहल …

मनरेगा से कराई जाएगी गहरार नाले की सफाई और मरम्मत, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

बिना रोक-टोक सात समुन्दर पार कर आ गये विदेशी : सुरक्षा के हुये प्रबंध

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन नें फायलेरिया को पछाड़ने के लिये बनाया मूड: सहयोग हेतु की अपील

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें जताई चिंता : कहा 18 गांवों की बिजली व्यवस्था अति शीघ्र हो बहाल

डीएम की मौजूदगी में ‘सिस्टम बेनकाब’ : समाधान मॉडल हुआ ‘फेल’ ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़