City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- नवरात्र महोत्सव: डीएम से गाइड लाइन जारी किए जाने की मांग

– केन्द्रीय पूजा महोत्सव समिति ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

  • रिपोर्ट- रामबाबू निषाद

बांदा। नवरात्र महोत्सव की तैयारियां अंदरखाने चल रही हैं। केन्द्रीय पूजा महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और गाइड लाइन जारी किए जाने की मांग की है ताकि नवरात्र महोत्सव की तैयारियां उसी हिसाब से की जा सकें।

केन्द्रीय पूजा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बताया कि आगामी 17 अक्टूबर से नवरात्र महोत्सव शुरू हो रहा है। शहर में तकरीबन 300 दुर्गा पंडालों की स्थापना होती है। इसकी तैयारियों के लिए बुकिंग आदि लगभग दो माह पूर्व शुरू हो जाता है। समिति अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से कहा है कि कोविड-19 को देखते हुए शासन के समस्त दिशा निर्देशों गाइडलाइन का पालन होगा। इस महोत्सव को केन्द्रीय दुर्गा पूजा महोत्सव समिति अपनी देखरेख में संचालन करवाती है। इसका विसर्जन व शोभा यात्रा 26 अक्टूबर को शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए केन नदी घाट में मूर्तियों का विसर्जन होता है। समिति अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि नवरात्र महोत्सव को मनाने के लिए शीघ्र दिशा निर्देश और गाइड लाइन जारी की जाए।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रेमी के साथ पत्नी को रंग रेलियां मनाते देख पति ने खोया आपा, उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

पीडब्ल्यूडी का बड़ा घोटाला: एक ही हाईवे के लिए दो बार स्वीकृत कराए करोड़ों रुपये

जिला परिषद कृषि महाविद्यालय : रोजगार कौशल व्यवस्था, निबंध भी आयोजित

City News Uttar Pradesh

राइफल क्लब की ‘नीलामी’ पर कांग्रेस का ‘ऐलान-ए-जंग’: शासन-प्रशासन के खिलाफ भरी हुंकार

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग का भईया दूज को धमाल : अधिकारियों पर किया “वार” …

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें समझाया : जान है तो जहांन है, करें यातायात नियमों का पालन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़