City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम ने पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय का किया निरीक्षण, अव्यवस्था पर सचिव को लगाई फटकार एंव वारिसानों को वितरित कीं खतौनी..

 

– ग्राम तिंदवारा में वरासत अभियान का डीएम ने किया सत्यापन

  • विनोद मिश्रा

बांदा । सोमवार को पंचायत भवन तिंदवारा में शासन की ओर से चलाए जा रहे वरासत अभियान का आयोजन किया गया। इसका जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने सत्यापन किया। इसके साथ ही वारिसानों को डीएम ने खतौनी वितरित कीं। जिलाधिकारी ने पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। अव्यवस्था मिलने पर सचिव को फटकार लगाई।


डीएम ने पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौंचालय का निरीक्षण किया। सामुदायिक शौंचालय के निरीक्षण में पाया गया कि वाशबेसन में पानी नहीं आ रहा था। शौंचालय का कार्य भी संतोषजनक नहीं मिला। इस पर डीएम ने सचिव कमलेश प्रजापति को फटकार लगाई। सचिव द्वारा बताया गया कि तीन दिन पूर्व कनेक्शन का पाइप टूट गया है। इस पर जिलाधिकारी ने मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही शौंचालय का निर्माण मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तायुक्त कराए जाने की बात कही। सचिव ने डीएम को बताया कि पंचायत भवन वर्ष 2007-08 में बना था। वर्तमान में मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वह स्वयं निमार्ण कार्य की जांच करें। गांव में में पेंशन के लिए जो भी व्यक्ति पात्र हैं, उनका आनलाइन आवेदन कराया जाए। क्षेत्रीय लेखपाल राकेश कुमार द्वारा खतौनियां पढ़ कर सुनाई गई और ग्रामवसियों से दर्ज खातेदारों के नामों का सत्यापन कराया। लेखपाल ने बताया कि अभियान में कुल 22 खातेदार मृतकों की सूचना प्राप्त हुई। इसमें जांच में दो खातेदार लापता और एक खातेदार द्वारा वासियत नामा किया जाना पाया गया। इस प्रकार कुल 19 वरासत दर्ज की गई है।


जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित वारीसानों को निशुल्क खतौनियां वितरित की गई। तहसीलदार सदर को निर्देशित किया गया कि भविष्य में भी आप अपने क्षेत्र में आने वाले लेखपालों को निर्देशित करेें कि समय से सभी की वरासत दर्ज करें। पंचायत भवन में उपस्थित ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम के पश्चिम क्षेत्र में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। इस वर्ष धान क्रय के लिए केन्द्र नहीं बनाया गया। जबकि पिछले वर्ष खरीफ की फसल में गेहंू क्रय के लिए क्रय केन्द्र बनाया गया था। ग्रामवासियों द्वारा धान क्रय केन्द्र बनाए जाने की मांग की गई। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों की समस्या समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लेखपाल द्वारा जो भी वरासत की जाती है, उसकी खतौनी को आनलाइन देखा जा सकता है। सरकार द्वारा पारदर्शिता लाये जाने के लिए टेक्नोलाॅजी का प्रयोग किया जा रहा है। इस अवसर में तहसीलदार सदर अवधेश कुमार निगम, खण्ड विकास अधिकारी बड़ोखर खुर्द अनुभा श्रीवास्तव, कानूनगो रामलखन, क्षेत्रीय लेखपाल राकेश कुमार, सचिव कमलेश प्रजापति सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पहलवान बेटियों के समर्थन में किसानों नें ली अंगड़ाई : डीएम को दिया ज्ञापन

बुंदेलखंड में हरियाली पर भ्रष्टाचार की कुल्हाड़ी: पेड़ के नाम पर ‘करोड़ों की लूट’ का खेल जारी !

भाजपा कार्यालय में उत्सव: सेवा, संगठन और संकल्प के साथ मनाया स्थापना दिवस

City News Uttar Pradesh

Banda : पुलिस की गम्भीर नाकामयाबी, सर्राफा व्यवसायी हत्याकांड का नहीं हुआ परदा फाश, परिवारी जनों का पलायन …

City News Uttar Pradesh

बबलू सिंह ने सीएम योगी को बताया ‘हमदर्द’: फार्मर रजिस्ट्री हटने से किसानों के चेहरे पर लौटी ‘मुस्कान’

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022 : आधी रात चुनाव प्रचार करने पर अखिलेश, जयंत समेत 300-400 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन का आरोप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़