City News Uttar Pradesh
लापरवाही की हद : परसौड़ा न्यू पीएचसी में कूड़े में फेंकी गईं दवाएं व सीरप
उत्तर प्रदेश

लापरवाही की हद : परसौड़ा न्यू पीएचसी में कूड़े में फेंकी गईं दवाएं व सीरप

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के तिंदवारी ब्लाक की पीएचसी में सरकारी दवाएं कूड़े के ढेर में फेंक दी गईं। आश्चर्य जनक बात यह है कि फेंकी दवाओं में कुछ ऐसे सिरप हैं, जो अभी एक्सपायर नहीं हैं। इन्हें सफाई के नाम पर फेंक दिया गया। डिप्टी सीएमओ ने जांच की बात कही है।

लापरवाही की हद : परसौड़ा न्यू पीएचसी में कूड़े में फेंकी गईं दवाएं व सीरप
The extent of negligence: Medicines and syrups thrown in the garbage in Parsauda New PHC

यह लापरवाही परसौड़ा गांव स्थित न्यू पीएचसी में में सामने आई। यहां कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी ने कुछ दवाएं पीएचसी के नजदीक कूड़े में फेंक दी। इनमें ज्यादातर मल्टी विटामिन सिरप थे। इसमें कुछ दवाएं और सिरप ऐसे हैं जिनकी एक्सपायरी तारीख अगले माह नवंबर थी। एक्सपायरी के एक माह पहले ही इन दवाओं व सिरप को मरीजों को दिया जा सकता था। कुछ दवाओं पर एक्सपायरी तारीख अक्तूबर दर्ज है। ग्रामीणों की नजर पड़ गई और अधिकारियों से इसकी शिकायत की। फार्मासिस्ट पर दवाएं फेकने का आरोप लगाया।


फार्मासिस्ट अरविंद कुमार का कहना है कि पीएचसी की सफाई की गई है। फेंकी गई दवाओं की एक्सपायरी नजदीक है। इसलिए इन्हें फेंक दिया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रवि का कहना है कि दवा फेंका जाना उनके संज्ञान में नहीं है। डिप्टी सीएमओ डॉ. पीएन यादव का कहना है कि अक्तूबर-नवंबर में एक्सपायर होने वाली दवाओं को इस्तेमाल में लिया जा सकता था। दवाओं को फेंकना गलत है। फार्मासिस्ट से जवाब मांगा जाएगा। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गर्भवती महिला ने रोडवेज बस में बच्ची को दिया जन्म : जच्चा, बच्चा दोनों स्वस्थ्य

City News Uttar Pradesh

गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्षियों पर चलाया सियासी तीर, बोले- भाजपा वोट बैंक की राजनीति से नहीं डरती …

कप्तान पलाश बंसल की ‘पारखी आंखों’ का जवाब नहीं: ‘भांप’ गये ‘बांदा मीडिया’ की ‘जीवन रेखा’ ?

City News Uttar Pradesh

अपराधियों को सजा दिलाने के लिए की जाए पैरवी : आईजी के सत्यनारायण …

City News Uttar Pradesh

नवाब टैंक में एक युवक की मौत : जा रहा था कामता नाथ दर्शन को चित्रकूट

City News Uttar Pradesh

हादसा : ई-रिक्शा में चालक की मदद के लिए मासूम लगा रही थी धक्का, पहिए के नीचे आने से दबकर हुई मौत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़