- विनोद मिश्रा
बांदा। कान्हा गौशालाअतर्रा में पशुओं की मौत की खबर का असर हुआ हैं। कुंभकर्णी नींद में सो रहे प्रशासन को जगना पड़ा। उप जिलाधिकारी विकास यादव को होश आया। उन्होंने नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। भारी अव्यवस्थाओं को देख भौच्चके रह गये। पालिका के अधिशाषी अधिकारी सहित कर्मचारियों को फटकार लगाई।

उन्होंने निर्देश दिये की गौशालाओं में निधार्रित क्षमता के अनुसार गौवंश का संरक्षण किया जाये,जो कमियां है उन्हें एक सप्ताह के अन्दर दूर करें। उप जिलाअधिकारी नें गौशालाओं की गहन निगरानी के भी आदेश दिये, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके। उप जिलाधिकारी के निरीक्षण में वहां नालियों में कीचड़ पाया गया। कर्मचारियो को फटकार लगाया। उन्होंने गोवंश के स्वास्थ्य को देखा, जो गोवंश का स्वास्थ्य अपेक्षानुरूप नहीं मिला। गौशाला में उपलब्ध पंजिका देखी जिसमे भ्रष्टाचार की कहानी उजागर हो रही थी।

गौशाला का भ्रमण करते हुए नर, मादा ,बछड़ा बीमार गोवंश को प्रथक प्रथक रखे जाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने गौशाला में बायोमेट्रिक लगाने को भी कहा। प्रकाश की व्यवस्था, पीने के पानी, निरीक्षण पंजिका की व्यवस्था सदैव सुद्रण रहने के निर्देश दिए। भूसे के लिए गौशाला प्रभारी संतोष निगम की जिम्मेदारी भी तय की। इसके साथ साथ उन्होने गौशाला के प्रत्येक कर्मचारियों के अलग अलग कार्यों का वर्गीकरण भी किया। इस अवसर पर गौशाला प्रभारी संतोष निगम एवं समस्त गौशाला कर्मचारी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
