City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड में रफ्तार पकड़ रहा रेल विकास: झांसी -मानिकपुर दोहरीकरण से बदलेगी तस्वीर
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड में रफ्तार पकड़ रहा रेल विकास: झांसी -मानिकपुर दोहरीकरण से बदलेगी तस्वीर

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड में “रेल नेटवर्क को मजबूत” बनाने की दिशा में एक “बड़ी पहल” तेजी से “जमीन पर उतरती” दिख रही है, जहां झांसी से मानिकपुर तक चल रही “रेल दोहरीकरण” परियोजना अब “निर्णायक चरण” में पहुंच गई है। रेलवे विभाग मई माह तक करीब 30 किलोमीटर नए ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू करने की तैयारी में है, जिससे क्षेत्र में यात्री और माल परिवहन को बड़ी राहत की उम्मीद है।

मानिकपुर - झांसी रेलवे ट्रैक दोहरीकरण के लिए अभी दो साल कीजिए इंतजार

परियोजना के तहत झांसी जनपद में मऊरानीपुर से रोरा के बीच लगभग 10 किलोमीटर और बांदा जनपद में खुरहंड से बदौसा के बीच करीब 20 किलोमीटर रेलखंड पर काम अंतिम चरण में है, जहां ट्रैक बिछाने के साथ-साथ स्टेशन परिसरों का विस्तार, आधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम की स्थापना और विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है, ताकि तय समय सीमा में ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा सके। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस महत्वाकांक्षी परियोजना की लगातार निगरानी की जा रही है और निर्माण कार्य को तेज गति से पूरा करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक सुधार देखने को मिलेगा।

बुंदेलखंड में रफ्तार पकड़ रहा रेल विकास: झांसी -मानिकपुर दोहरीकरण से बदलेगी तस्वीर

वर्ष 2018 में 4329 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत इस परियोजना के तहत झांसी से मानिकपुर के अलावा खैरार से कानपुर के भीमसेन स्टेशन तक कुल 431 किलोमीटर लंबे रेलखंड का दोहरीकरण किया जा रहा है, जिसमें झांसी-मानिकपुर खंड की लंबाई लगभग 311 किलोमीटर है, जो इस पूरी परियोजना का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है, वहीं खैरार रेलवे जंक्शन पर करीब 17 किलोमीटर लंबी कार्ड लाइन भी विकसित की जा रही है।

बुंदेलखंड की 'रेल व्यवस्था' को 'नया पंख': 'दोहरी लाइन' निरीक्षण पूरा, हाई-स्पीड दौड़ी ट्रेन

अब तक इस रूट पर करीब 94 किलोमीटर रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है, जिसमें टेहरका-मऊरानीपुर, कुलपहाड़-महोबा, बेताताल-कुलपहाड़, बरुआसागर-टेहरका और बांदा-खुरहंड जैसे प्रमुख सेक्शन शामिल हैं, जहां वर्ष 2024 से ही ट्रेनों की आवाजाही जारी है, जबकि शेष हिस्सों में तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है और जल्द ही पूरा नेटवर्क दोहरी लाइन से जुड़ने की ओर बढ़ रहा है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- कोरोना काल : स्कूलों में नहीं बटा भोजन तो कंहा गया राशन…

बबेरू विधायक की जनसुनवाई कार्यक्रम में गूंजी बिजली-सड़क की समस्या …

City News Uttar Pradesh

पंचायत विभाग का दुस्साहस : भवन हैं जर्जर, बदबू से विषाक्त ! …

City News Uttar Pradesh

पितृ विसर्जनी आमावस्या को तर्पण कर पितरों को दी गई विदाई: चित्रकूट में लगा जमघट

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष सुनील खुश : 80 लाख रुपये से होगा गौशाला का निर्माण

अन्ना जानवरों के आतंक से किसान परेशान: बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

ब्रेकिंग न्यूज़