25.4 C
Lucknow
October 9, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक विशम्भर 'बाढ़' के पानी में उतरे: गांवों में पहुंच देखा 'तबाही' का मंजर
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

विधायक विशम्भर ‘बाढ़’ के पानी में उतरे: गांवों में पहुंच देखा ‘तबाही’ का मंजर

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जलभराव और बारिश से ‘बिगड़े हालात’ के बीच सपा के बबेरु विधायक विशम्भर सिंह यादव ने खुद मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की ‘समस्याओं का जायजा’ लिया।विधायक विशम्भर 'बाढ़' के पानी में उतरे: गांवों में पहुंच देखा तबाही का मंजरविधायक विशंभर ने तहसील रोड, उमरहनी, तिलौसा, छिलोलर, जामू, कमासिन, पछौहा समेत कई गांवों का ‘भ्रमण’ किया और कई स्थानों पर ‘पानी में उतरकर जमीनी हालात’ को देखा।विधायक विशम्भर 'बाढ़' के पानी में उतरे: गांवों में पहुंच देखा तबाही का मंजरउन्होंने बबेरु नगर में उपजिलाधिकारी के साथ जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया। अधिकारियों से मौके की स्थिति की जानकारी ली। प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विधायक ने साफ कहा कि जलभराव से परेशान लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए और ‘राहत एवं बचाव’ के इंतजामों में किसी प्रकार की ‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं’ की जाएगी।विधायक विशम्भर 'बाढ़' के पानी में उतरे: गांवों में पहुंच देखा तबाही का मंजरबारिश और जलभराव के कारण उमरहनी सहित कई गांवों में ‘क्षतिग्रस्त और गिरे मकानों’ का भी विधायक ने ‘निरीक्षण’ किया। उन्होंने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनीं और लेखपालों से प्रभावित परिवारों की रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा। विधायक विशंभर ने ‘पीड़ित परिवारों’ को ‘भरोसा’ दिलाया कि प्रशासन के स्तर से मिलने वाली ‘सहायता’ दिलाने के ‘साथ-साथ हर संभव मदद’ के लिए वह ‘उनके साथ खड़े’ हैं।विधायक विशम्भर 'बाढ़' के पानी में उतरे: गांवों में पहुंच देखा तबाही का मंजरविधायक विशम्भर सिंह यादव ने ‘जलभराव से प्रभावित परिवारों’ के बीच पहुंचकर केवल नुकसान का ‘जायजा’ ही नहीं लिया,बल्कि यह भी जाना कि पीड़ित परिवारों तक ‘खाने-पीने’ की ‘व्यवस्था’ पहुंच रही है या नहीं। उन्होंने अधिकारियों से राहत सामग्री और आवश्यक व्यवस्थाओं की ‘जानकारी’ ली तथा प्रभावित लोगों की जरूरत के अनुसार ‘इंतजाम सुनिश्चित’ कराने पर ‘जोर’ दिया।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : मछली पालन “पिंजरा विधि” ने बढ़ाई बुंदेलियों की कमाई ! …

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना का कहर, पंद्रह दिन में 58 संक्रमितों की मौत …

अपराधियों पर नकेल: बैंक और एटीएम के आसपास पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था किया मजबूत

City News Uttar Pradesh

यूपी : माननीय विधायक की ठसक हुई खत्म, पूर्व होते ही मुख्तार अब बांदा जेल का साधारण बंदी

पिता ने बंदूक से बेटी व पत्नी को गोली मार उतारा मौत के घाट, घटना के बाद फरार हुआ आरोपी

जिम्मेदार नागरिक बनकर पुलिस के साथ बढ़ायें कदमः सीओ

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़