City News Uttar Pradesh
चित्रकूट में मंदाकिनी ने 'याद' दिलाया अपना भूला रास्ता ? अपनी 'कैद' के खिलाफ 'ढाया' प्रलय !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

चित्रकूट में मंदाकिनी ने ‘याद’ दिलाया अपना भूला रास्ता ? अपनी ‘कैद’ के खिलाफ ‘ढाया’ प्रलय !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। मंदाकनी नदी में चित्रकूट ‘डूबा नहीं है, डुबोया’ गया है ! मंदाकिनी उफनी नहीं है, उसे ‘उफनने पर मजबूर’ किया गया है  ! जिस नदी की ‘चौड़ाई’ सरकारी बस्ते में आज भी 160 मीटर ‘दर्ज’ है, उसे मौके पर 40 मीटर की ‘नाली’ बना दिया गया है, तो पानी रामघाट सहित आपके अतिक्रमण स्थलों तक ‘हलचल’ तो ‘मचायेगा’ ही।चित्रकूट में मंदाकिनी ने 'याद' दिलाया अपना भूला रास्ता ? अपनी 'कैद' के खिलाफ 'ढाया' प्रलय !यह बाढ़ नहीं है, यह हिसाब है। प्रकृति का नहीं, प्रशासन की नाकामी का हिसाब ! राजस्व रिकॉर्ड कहता है मंदाकिनी 160 मीटर चौड़ी है। विधानसभा में सरकार ने खुद माना है कि अतिक्रमण चिह्नित हुए, नाप-जोख हुई, सीमांकन रिपोर्ट बनी, पंचनामा हुआ। ‘यानी फाइल पूरी है। फाइल में नदी मुक्त भी हो’ गई।चित्रकूट में मंदाकिनी ने 'याद' दिलाया अपना भूला रास्ता ? अपनी 'कैद' के खिलाफ 'ढाया' प्रलय !लेकिन जमीन पर उसी चिह्नित अतिक्रमण पर तीन मंजिला होटल खड़ा है, उसी सीमांकन वाली जगह पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की नींव खुद रही है। नदी का ‘दोष’ क्या है ? उसने तो सिर्फ अपना ‘पुराना रास्ता याद’ किया है। वह तो ‘अपने घर लौटी है, पर घर पर तो किसी और का कब्जा’ था।चित्रकूट में मंदाकिनी ने 'याद' दिलाया अपना भूला रास्ता ? अपनी 'कैद' के खिलाफ 'ढाया' प्रलय !इस बार अच्छी बात यह हुई कि जिला प्रशासन ने भी बारिश को अकेले ‘बदनाम नहीं’ किया। उसने भी माना कि अतिक्रमण और अवैध निर्माण बाढ़ की ‘भयावहता’ का कारण है। यानी अब तो ‘चोर ने भी मान लिया कि चोरी’ हुई है ! अब सवाल है कि ‘सजा’ कौन देगा ?चित्रकूट में मंदाकिनी ने 'याद' दिलाया अपना भूला रास्ता ? अपनी 'कैद' के खिलाफ 'ढाया' प्रलय !हर साल वही स्क्रिप्ट है की बादल गरजे, नदी बढ़ी, घर डूबे, नेता आए, हवाई सर्वे हुआ, खिचड़ी बटी और फिर सब भूल गए। जब तक पानी गले तक नहीं आता, तब तक फाइल गले तक नहीं आती ! याद रखिए, मंदाकिनी कोई साधारण नदी नहीं है। यह ‘चित्रकूट’ की ‘आत्मा’ है। अगर ‘आत्मा ही सिकुड़’ जाएगी, तो शरीर यानी ‘चित्रकूट कैसे’ बचेगा ?

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में दूसरे दिन का दशहरा : अलीगंज रामलीला का हुआ रावण वध मंचन

City News Uttar Pradesh

जाति व्यवस्था पर मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खाबरी का हमला

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद हुये भाउक : नेत्र हो उठे सजल

डीएम नगेंद्र की अनोखी व्यवस्था : स्वतंत्रता दिवस पर रहेगी धूम

नरैनी सीओ नितिन का “धमाल” : अंतरराज्यीय चोर गिरोह का “पर्दाफाश”, दस बाइकें बरामद

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : चित्रकूट में डकैत गौरी के साथी के एनकाउंटर में कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन एसपी सहित 15 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़