28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
नरैनी सीओ नितिन का "धमाल" : अंतरराज्यीय चोर गिरोह का "पर्दाफाश", दस बाइकें बरामद
उत्तर प्रदेश

नरैनी सीओ नितिन का “धमाल” : अंतरराज्यीय चोर गिरोह का “पर्दाफाश”, दस बाइकें बरामद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आपरेशन क्लीन के तहत नरैनी पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार नें क्राइम कंट्रोल में फिर “छक्का” मारा है। उन्हें औऱ उनकी टीम को एक बड़ी सफलता मिली है।

नरैनी सीओ नितिन का "धमाल" : अंतरराज्यीय चोर गिरोह का "पर्दाफाश", दस बाइकें बरामद
Naraini CO Nitin’s “Dhamal”: “Exposed” of inter-state thief gang, ten bikes recovered

जिसमें थाना गिरवां पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बजाज, हीरो, डिलक्स, पैशन प्रो समेत चोरी की गई 10 मोटरसाइकिलों के साथ एक अभियुक्त को दबोचा गया। एक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश “बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी” की तर्ज पुलिस कर रही है।

नरैनी सीओ नितिन का "धमाल" : अंतरराज्यीय चोर गिरोह का "पर्दाफाश", दस बाइकें बरामद
Naraini CO Nitin’s “Dhamal”: “Exposed” of inter-state thief gang, ten bikes recovered

यह गिरोह बांदा और आस पास के जनपदों महोबा, चित्रकूट एवं मध्य प्रदेश के सतना, पन्ना जिले में मोटरसाइकिल चोरी को अंजाम देते है। अपराधी अस्पताल, भीड़भाड़ वाले स्थानों व बैकों के पास से चोरी कर कम कीमत में वाहनों की बिक्री करते थे। सुबह करीब साढ़े तीन बजे बिक्री के लिए मोटरसाइकिलें ले जाई जा रहीं थी, की पुलिस ने गश्त के दौरान थाना गिरवां क्षेत्र के ग्राम बासी खुरहण्ड मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया ।

नरैनी सीओ नितिन का "धमाल" : अंतरराज्यीय चोर गिरोह का "पर्दाफाश", दस बाइकें बरामद
Naraini CO Nitin’s “Dhamal”: “Exposed” of inter-state thief gang, ten bikes recovered

अपराधियों के खिलाफ एसपी अभिनंदन की “सख्ती” औऱ सीओ नितिन कुमार की “चुस्ती” के तहत थाना गिरवां पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश कर एक अभियुक्त की गिरफ्तारी में कामयाबी मिली। उसकी निशानदेही पर खुरहण्ड मार्ग स्थिति सुनसान बगिया के खण्डहर में चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त विजय उर्फ ठोकिया ग्राम बहेरी थाना गिरवां का है। इस पर दर्जनों मुकदमे हैं। फरार अभियुक्त रियासत खान निवासी बछेही थाना गिरवां का हैं जिसकी तलाश हो रही हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा की प्यासी धरती और किसान की भीगी आंखें: कारी बदरिया से टकटकी लगाए अंखियाँ ?

अखिलेश यादव का ओमप्रकाश राजभर पर तंज: ऐसे लड़खड़ाए हैं कि छड़ी भी न बचा पाएगी

City News Uttar Pradesh

बालू खदानें : संचालकों का धर्म कांटा में भी खेल, गजब है ताल-मेल !

श्रद्धा हत्याकांड: बांदा में नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि, क्षत्रिय महासभा ने कहा- लव जिहाद के विरुद्ध कड़ा कानून बनाए सरकार

City News Uttar Pradesh

ब्लाक प्रमुख संघ अध्यक्ष बने स्वर्ण सिंह सोनू

Banda : बालू खदान में गोलीबारी के बाद तनाव, अज्ञात पर मुकदमा …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़