26.5 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
केन नदी में नहाने गये दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे को मल्लाहों ने बचाया
उत्तर प्रदेश

यमुना नदी की बाढ़ में नहाने गया युवक डूबा : गोताखोर कर रहे तलाश, फिलहाल घटना से हाहाकार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बाढ़ में इठला रही यमुना नदी में नहाते समय अति तेज बहाव के चलते युवक डूब गया। स्थानीय गोताखोरों से खोजबीन कराई जा रही है। पुलिस भी राहत कार्य में जुटी है। घटना को लेकर ग्रामीणों का नदी किनारे जमघट है। यमुना के जल के हिलोरों में समा गया युवक पैलानी थाना के ग्राम पिपरोदर निवासी सलीम खान का 18 वर्षीय पुत्र समीरखान है। यह शनिवार सुबह घर से गांव की यमुना नदी नहाने गया था। जहां बाढ़ के तेज बहाव के चलते वह बह गया। नदी किनारे मौजूद ग्रामीणों ने परिजन व ग्राम प्रधान मीरा गुप्ता को जानकारी दी।

यमुना नदी की बाढ़ में नहाने गया युवक डूबा : गोताखोर कर रहे तलाश, फिलहाल घटना से हाहाकार
Youth drowned in Yamuna river floods: Divers are searching

परिजन व ग्रामीणों की नदी किनारे भीड़ लग गई। ग्राम प्रधान ने स्थानीय गोताखोर राजकुमार निषाद, राजाराम आदि को लगाकर पानी में उसकी खोजबीन शुरू कराई । थाना प्रभारी निरीक्षक नंदराम व एसडीएम पैलानी लाल सिंह यादव को घटना की जानकारी दी गई। जिसमें थाना निरीक्षक भी राहत कार्य में मदद कर रहे हैं। युवक के परिजन ने बताया कि समीर खान गांव में मजदूरी करता था। पिता भी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में कानून-व्यवस्था को मिली ‘टर्बो स्पीड’: डायल 112 में शामिल हुए 16 पीआरवी वाहन

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र नें कार्यों में तेजी की दी हिदायत: विकास की किया गहन समीक्षा

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का “जोशीला” संबोधन: कांग्रेस सेवादल की भूमिका पर बल

City News Uttar Pradesh

निरीक्षण : विकास भवन पहुंचे डीएम अनुराग, कब्जे में लिए महत्वपूर्ण अभिलेख

City News Uttar Pradesh

दिशा समिति की बैठक संपन्न: मनरेगा के तहत 83 हजार परिवारों को रोजगार देने की योजना

पीएम मोदी ने सपा पर किया बड़ा हमला: बोले- अच्छे-अच्छों की गर्मी उतारने में एक्सपर्ट हैं योगी

ब्रेकिंग न्यूज़